Home rss business hindi Q2 रिजल्ट के बाद 13% चढ़ा यह स्टॉक, कीमत अब भी 50...

Q2 रिजल्ट के बाद 13% चढ़ा यह स्टॉक, कीमत अब भी 50 रुपये से कम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 50 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक Motherson Sumi Wiring आज 13 प्रतिशत की छलांग लगाने में सफल रहा
  • कंपनी के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद तेजी देखने को मिली है

Motherson Sumi Wiring के शेयरों में आज सोमवार 2 नवंबर को 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद से इस स्टॉक की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई में कंपनी का शेयर आज सोमवार को 38.11 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 13 प्रतिशत की उछाल के बाद 39.89 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। एनएसई के डाटा के अनुसार 1,422.68 लाख शेयरों की खरीद और बिक्री आज हुई है।

कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे (Motherson Sumi Wiring q2 results)

जुलाई से सितंबर के दौरान इस कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट 223 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 35 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी दूसरी तिमाही के दौरान 165 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बता दें, पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 145 करोड़ रुपये रहा था। यानी तिमाही दर तिमाही आधार पर भी शुद्ध लाभ में 54 प्रतिशत का इजाफा किया था।

इसके अलावा ऑपरेशनल रेवन्यू 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4504 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशन्स 2752 करोड़ रुपये रहा था।

एक्सपर्ट की क्या है राय (Motherson Sumi Wiring target price)

एलारा सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने BUY टैग दिया है। जिसका टारगेट प्राइस 42 रुपये सेट किया गया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है? (Motherson Sumi Wiring share perfromance)

बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इस दौरान स्टॉक का दाम 16 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीने में स्टॉक का दाम 4 प्रतिशत गिरा है। वहीं, एक साल में इस स्टॉक की कीमतों में 17 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 8 प्रतिशत और तीन साल में 0.59 प्रतिशत की गिरावट की देखी गई है।

कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया है। 2025 में स्टॉक एक्स-बोनस ट्रेड किया था। तब 2 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया गया था।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN