Home rss business hindi Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, जानें दिल्ली, यूपी...

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, जानें दिल्ली, यूपी , बिहार समेत बड़े शहरों में आज का रेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में सोमवार 2 नवंबर को तेजी देखने को मिली
  • पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद चांदी ने आज फिर से वापसी की
  • चांदी के दाम में 2810 रुपये की तेजी आज आ चुकी है

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में सोमवार 2 नवंबर को तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद चांदी ने आज फिर से वापसी की। चांदी के दाम में 2810 रुपये की तेजी आज आ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 1.8 फीसदी तक चढ़ गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और महंगाई की चिंता कम होने से कीमती मेटल को सहारा मिला है। हालांकि, अक्टूबर में चांदी समेत कीमती मेटल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ऐसे में चांदी खरीदने वाले ग्राहकों और निवेशकों की नजर अब बाजार की अगली चाल पर है।

चांदी की कीमतों में तेजी क्यों आई?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। तेल सस्ता होने से महंगाई बढ़ने की आशंका कुछ कम हुई है। इससे कीमती मेटल पर बना दबाव घटा और निवेशकों ने निचले भाव पर खरीदारी शुरू कर दी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में 3.7 फीसदी की बड़ी गिरावट आई थी। इस गिरावट के बाद सोमवार को कीमती मेटल में खरीदारी देखने को मिली। इसका असर चांदी की कीमतों पर भी पड़ा।

रॉयटर्स के मुताबिक सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 1.8 फीसदी की तेजी के साथ 49.97 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

वहीं, घरेलू वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर चांदी का भाव सुबह1.15 फीसदी उछलकर 1,82,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव अभी बना हुआ है।

आगे चांदी की कीमतों में क्या रहेगा रुख?

चांदी की कीमतों में आई ताजा तेजी के बावजूद बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव, महंगाई के आंकड़े और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसलों का असर चांदी पर पड़ सकता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की खरीदारी और इंडस्ट्रियल डिमांड भी चांदी की कीमतों पर असर डालती हैं।

आज आपके शहर में कितना है चांदी का भाव?

बुलियन वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सोमवार 2 नवंबर 2026 को चांदी का भाव 1,81,840 रुपये प्रति किलोग्राम था। हालांकि, अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में चांदी का भाव

दिल्ली में चांदी का भाव – 1,82,270 रुपये प्रति किलोग्राम

यूपी में चांदी का भाव

यूपी में चांदी का भाव – 1,81,700 रुपये प्रति किलोग्राम

बिहार में चांदी का भाव

दिल्ली में चांदी का भाव – 1,81,600 रुपये प्रति किलोग्राम

मुंबई में चांदी का भाव

मुंबई में चांदी का भाव – 1,81,590 रुपये प्रति किलोग्राम

कोलकाता में चांदी का भाव

कोलकाता में चांदी का भाव – 1,81,350 रुपये प्रति किलोग्राम

हैदराबाद में चांदी का भाव

हैदराबाद में चांदी का भाव – 1,82,050 रुपये प्रति किलोग्राम

अहमदाबाद में चांदी का भाव

अहमदाबाद में चांदी का भाव – 1,82,010 रुपये प्रति किलोग्राम

चेन्नई में चांदी का भाव

चेन्नई में चांदी का भाव – 1,82,120 रुपये प्रति किलोग्राम

बेंगलुरु में चांदी का भाव

बेंगलुरु में चांदी का भाव – 1,81,660 रुपये प्रति किलोग्राम

SOURCE : LIVE HINDUSTAN