Home rss business hindi घाटे से मुनाफे में आई Mobikwik, अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही...

घाटे से मुनाफे में आई Mobikwik, अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा, अब भी IPO प्राइस से नीचे शेयर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयर सोमवार को इंट्राडे के दौरान 9% से ज्यादा चढ़कर 233.90 रुपये पर पहुंच गए
  • घाटे से मुनाफे में लौटने की वजह से मोबिक्विक के शेयरों में तेजी देखने को मिली है

मोबिक्विक (Mobikwik) ऑपरेट करने वाली कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयरों में सोमवार को अच्छी तेजी आई है। वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 233.90 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 5.57% के उछाल के साथ 225.70 रुपये पर बंद हुए हैं। घाटे से मुनाफे में लौटने की वजह से मोबिक्विक के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने अब तक का सबसे ज्यादा कंसॉलिडेटेड मुनाफा हासिल किया है। वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयर अपने IPO प्राइस के नीचे कारोबार कर रहे हैं।

11.8 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा
वन मोबिक्विक सिस्टम्स (One Mobikwik Systems) सितंबर 2026 तिमाही में प्रॉफिटैबिलिटी में लौट आई है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 11.8 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 28.6 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। तिमाही आधार पर वन मोबिक्विक सिस्टम्स का मुनाफा 55 पर्सेंट से अधिक बढ़ा है। जून 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7.6 करोड़ रुपये था।

अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही इबिट्डा
वन मोबिक्विक सिस्टम्स को ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 9 पर्सेंट बढ़कर 1082.6 करोड़ रुपये रहा है। मोबिक्विक (Mobikwik) ने सितंबर 2026 तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही इबिट्डा हासिल किया है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का इबिट्डा 22.7 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का इबिट्डा लॉस 6.4 करोड़ रुपये था। फिनटेक प्लेटफॉर्म की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) 59,677 करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई पर रही है। पेमेंट बिजनेस में सालाना आधार पर 35 पर्सेंट का उछाल आया है।

IPO प्राइस से नीचे चल रहे हैं मोबिक्विक के शेयर
वन मोबिक्विक सिस्टम्स (One Mobikwik Systems) का आईपीओ दांव लगाने के लिए 11 दिसंबर 2024 को खुला था और यह 13 दिसंबर तक ओपन रहा। आईपीओ का प्राइस बैंड 265 से 279 रुपये था। आईपीओ का इश्यू प्राइस 279 रुपये था। कंपनी के शेयर 2 नवंबर 2026 को BSE में 5.57% के उछाल के साथ 225.70 रुपये पर बंद हुए हैं। मोबिक्विक के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से नीचे चल रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 572 करोड़ रुपये तक का था और यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू था। मोबिक्विक के शेयर BSE में 18 दिसंबर 2024 को 442.25 रुपये पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग वाले ही दिन उछाल के साथ 530.30 रुपये पर बंद हुए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN