Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/03/1200x900/Ranbir_as_Ram_1793723067408_oYET_1793723072194_rOqC_5db326db-fc15-44d3-a64a-58995eb4f908_UbZM.jpgरणबीर कपूर ने रामायण की तैयारी फिल्म की शूटिंग शुरू होने से डेढ़ साल पहले शुरू कर दी थी। उन्होंने पेड़ पर चढ़ने से लेकर सांस लेने तक सब कुछ सीखा।
रणबीर कपूर के लिए पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाना भावनात्मक रूप से जितना कठिन था, उतना ही फिजिकली भी उन्हें इसकी तैयारी करनी पड़ी। रणबीर कपूर ने बताया कि इस किरदार की तैयारी उन्होंने डेढ़ साल पहले शुरू कर दी थी। रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने एक भारतीय ओलंपियन के साथ धनुष चलाने की कला सीखी और इस मेगा बजट मूवी के लिए मूवमेंट, ब्रीदिंग और अपने शरीर पर कंट्रोल करने और फोकस करने वाली वर्कशॉप भी कीं। फिल्म रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर लास वेगास में रखा गया था और यहीं पर रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे प्रभु श्रीराम के एक्शन सीन्स को पर्दे पर परफेक्ट बनाना बहुत जरूरी था।
डेढ़ साल पहले सीखनी शुरू की तीरंदाजी
रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने कैमरे के आने से बहुत पहले ही अपनी तीरंदाजी सीखना शुरू कर दिया था। रामायण मूवी में प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने कहा, “भगवान राम एक महान तीरंदाज थे। इसलिए शूटिंग शुरू करने से लगभग डेढ़ साल पहले मैंने एक भारतीय ओलंपियन के साथ सही टेक्निक पर काम किया। मैं कुछ वक्त के लिए न्यूयॉर्क में था, और मैंने वहां कुछ क्लासेस भी लीं।” लेकिन इस महागाथा के लीड हीरो का किरदार निभाने की तैयारी बस इतनी सी नहीं थी।
रणबीर कपूर के सामने थी यह चुनौती
रणबीर कपूर ने बताया कि फिजिकल स्किल्स में माहिर होना रोल की तैयारी का सिर्फ एक हिस्सा था। रणबीर ने कहा, “सबसे डीप पार्ट यह समझना था कि भगवान राम कौन हैं। आप जितना चाहें उतना पढ़ सकते हैं और अलग-अलग मतलब देख सकते हैं, लेकिन आखिर में आप उस किरदार में क्या रूह डाल रहे हैं? मैं भगवान राम का रोल कर सकता हूं, लेकिन आत्मा मेरी है। मैं इसे कैसे बदलूं? मैं एक नई आत्मा कैसे लाऊं?” रणबीर की एक्शन टीम में गाय नॉरिस और टेरी नोटरी जैसे धुरंधर शामिल थे।
लड़ना, सांस लेना, पेड़ पर चढ़ना भी सीखा
रणबीर कपूर ने बताया कि नोटरी की वर्कशॉप उनके लिए कॉम्बैट ट्रेनिंग से कहीं ज्यादा थी। रणबीर ने कहा, “टेरी नोटरी की वर्कशॉप में उन्होंने हमें सांस लेने की टेक्नीक, चलना, पेड़ पर चढ़ना और ऐसी ही दूसरी चीजें सिखाईं।” रणबीर कपूर ने कहा कि रामायण कुछ सबसे प्यारे किरदारों वाली प्यारी कहानी है। इस फिल्म ने उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका दिया है। बता दें कि फिल्म भारत में 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसको लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, लेकिन असली फैसला तो रिलीज के बाद होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




