Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण का हिस्सा हैं रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर, सीता और...

रामायण का हिस्सा हैं रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर, सीता और लक्ष्मण के साथ दिए शॉट्स

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/03/1200x900/rmsf_1793722955356_OWyd_1793722969991_Doy9_cfc0edf9-014a-4aa7-8d38-07a028619917_8q6L.jpg

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में कई स्टार्स हैं। अब रणबीर ने बताया कि कैसे उनकी बेटी राहा कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और ये जानकर फैंस जरूर खुश होंगे।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। फैंस रणबीर को भगवान राम के लुक में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर फिल्म का खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अब हाल ही में रणबीर ने बताया कि कैसे उनकी बेटी राहा इस फिल्म का हिस्सा हैं।

कैसे राहा बनीं रामायण का हिस्सा

बीबीसी न्यूज इंडिया से बात करते हुए रणबीर ने बताया कि कैसे उनकी बेटी राहा कपूर भी रामायण में इंट्रेस्टेड हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे राहा सेट पर कई बार आती थीं। इतना ही नहीं राहा ने साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ शूट भी किया था। रणबीर ने कहा, राहा खुद रामायण को लेकर इंट्रेस्टेड है। मैं और आलिया हमेशा राहा को रामायण की कहानियां सुनाते हैं। रहा ने साई और रवि दुबे के साथ शूट भी किया है तो वह इस जर्नी का हिस्सा है। मैं काफी खुश हूं कि यह पहली स्टोरी है जिसे वह स्क्रीन पर देखेगी क्योंकि मैं चाहता हूं कि वह देखे।

पिता बनने से कहानी को समझने में हुई आसानी

होस्ट ने इस बात का जिक्र किया कि जब रणबीर पिता बने थे। उसी दौरान उन्हें भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला था। उन्होंने पूछा कि पिता बनने से इस कहानी को समझने और उसके अर्थ को देखने के उनके नजरिए पर क्या असर पड़ा। रणबीर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बस एक बेहतर इंसान बनने की अपनी इच्छा थी। यह मेरी लाइफ में बिल्कुल सही समय पर आई, ठीक उसी दौरान जब मैं पिता बना।’

रामायण के बारे में जानें

रामायण फिल्म की बात करें तो इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। रणबीर ने रामायण में राम, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण, यश ने रावण, सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। फिल्म में इनके अलावा रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, अरुण गोविल, कुणाल कपूर समेत अन्य एक्टर्स भी हैं।

रामायण के 2 पार्ट हैं। पहला पार्ट इस साल दीवाली के मौके पर यानी 5 नवंबर को रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर।

4000 करोड़ की फिल्म

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि फिल्म का टोटल बजट 4000 करोड़ है। इस अमाउंट के साथ यह भारत की सबसे महंगी फिल्म है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN