Home rss business hindi हर शेयर पर 75 रुपये का मिलेगा फायदा, खरीदारी का आखिरी मौका

हर शेयर पर 75 रुपये का मिलेगा फायदा, खरीदारी का आखिरी मौका

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने शेयरधारकों को हर इक्विटी शेयर पर 75 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था
  • इस संबंध में कंपनी के बोर्ड ने 29 अक्टूबर को हुई बैठक में फैसला लिया था

Sanofi India share price: शेयर बाजार में कई ऐसे ट्रेडर्स हैं जो डिविडेंड देने वाले शेयर की तलाश में रहते हैं। जो कंपनियां डिविडेंड देने का ऐलान करती हैं, रिकॉर्ड डेट से पहले निवेशक उस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ लेते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए अब फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनी सनोफी इंडिया ने भी डिविडेंड का तोहफा दिया है। इस डिविडेंड के लिए पात्रता की आज यानी 4 नवंबर को आखिरी तिथि है।

डिविडेंड की डिटेल

सनोफी इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹75 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। फार्मास्युटिकल कंपनी ने 29 अक्टूबर को हुई बोर्ड बैठक के बाद इस डिविडेंड की घोषणा की। यह डिविडेंड ₹10 प्रति इक्विटी शेयर की फेस वैल्यू पर 750% का भुगतान है। सनोफी इंडिया ने पात्र शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 5 नवंबर 2026 को ‘रिकॉर्ड डेट’ तय किया है। इस लिहाज से बुधवार यानी 4 नवंबर को डिविडेंड की पात्रता के लिए एक्स-रिकॉर्ड डेट है। मतलब ये हुआ कि जिन निवेशकों के पोर्टफोलियो में 4 नवंबर तक शेयर रहेंगे, वह डिविडेंड के लिए हकदार है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि डिविडेंड का भुगतान निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाएगा। हालांकि, अभी तक डिविडेंड की रकम खाते में आने की कोई अलग तारीख घोषित नहीं की गई है।

डिविडेंड का इतिहास

सनोफी इंडिया अपने शेयरधारकों को लगातार डिविडेंड देती रही है। साल 2026 में कंपनी ने पहले 48 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था, जिसके लिए 22 अप्रैल 2026 रिकॉर्ड डेट थी। इससे पहले 2025 में कंपनी ने कुल 192 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इसमें 75 रुपये का अंतरिम और 117 रुपये का फाइनल डिविडेंड शामिल था।

शेयर का परफॉर्मेंस

हाल के कारोबारी सत्रों में सनोफी इंडिया के शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। शेयर ने पिछले एक सप्ताह में 14 फीसदी और एक महीने में 12 फीसदी की तेजी दर्ज की है। हालांकि, साल 2026 की शुरुआत से अब तक शेयर 17 फीसदी गिर चुका है।

पिछले एक साल में इसमें 28 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। तीन साल में शेयर 55.61 फीसदी और पांच साल में 58.39 फीसदी टूट चुका है। बीएसई पर सनोफी इंडिया शेयर के 52 हफ्ते का लो 2,758.30 रुपये है। यह भाव अक्टूबर के महीने में था। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई 4,788.70 रुपये है। यह भाव पिछले साल नवंबर के महीने में था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN