Home Latest news ताज़ा खबर ‘E20 के नाम पर बिक रहा 30% से ज्यादा इथेनॉल मिलावट वाला...

‘E20 के नाम पर बिक रहा 30% से ज्यादा इथेनॉल मिलावट वाला पेट्रोल’, कर्नाटक सरकार ने किया दावा

4
0

Source :- INDIATV NEWS

कर्नाटक सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से ये दावा किया गया है कि इथेनॉल मिश्रित पैट्रोल में इथेनॉल की मात्रा 20 फीसदी से ज्यादा है। मंत्री रिजवान अरशद ने कहा कि कर्नाटक की अलग-अलग NABL एक्रीडिटेड लैब में पेट्रोल सेंपल की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। कर्नाटक के पेट्रोल पंपों पर अवैध और अत्यधिक इथेनॉल की मिलावट सामने आई है।

​सरकार के ऑपरेशन निखार अभियान के तहत कर्नाटक में मिलने वाले प्रमुख ब्रांडों के पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच की गई। इस परीक्षण के लिए बेंगलुरु, कोलार, चिक्कबल्लापुर, बेंगलुरु ग्रामीण, रामनगर, मंगलुरु और टुमकुरु से नमूने एकत्र किए गए थे। सभी प्रमुख तेल कंपनियों से एकत्र किए गए पेट्रोल के नमूनों में 20% से अधिक इथेनॉल का मिश्रण पाया गया है। इसमें IOCL के पेट्रोल में 31.2% और HPCL के पेट्रोल में 30.5% इथेनॉल मौजूद पाया गया है।

SOURCE : INDIATV NEWS