Home Latest news ताज़ा खबर CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया, 16 फरवरी 2027...

CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया, 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी परीक्षाएं

3
0

Source :- INDIATV NEWS

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया है। सीबीएसई की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। सीबीएसई के मुताबिक 10वीं में 26.50 लाख, 12वीं में 19.80 लाख छात्र परीक्षा देंगे। ये डेट शीट परीक्षाएं शुरू होने से 101 दिन पहले जारी की गई हैं। 6 नवंबर के CBSE नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 10 के छात्र 83 विषयों की परीक्षा देंगे, जबकि कक्षा 12 के छात्र 121 विषयों की परीक्षा देंगे।


बोर्ड ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम कई बातों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें शामिल हैं – छात्रों द्वारा आमतौर पर एक साथ चुने जाने वाले विषयों के पेपरों के बीच का अंतर, प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल, और हर परीक्षा केंद्र पर शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या। CBSE ने कहा कि उसने इस शेड्यूल को इस तरह से भी तैयार किया है ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को लंबे समय तक स्कूल से दूर न रहना पड़े।

देखें पूरी डेटशीट
  

SOURCE : INDIATV NEWS