Source :- LIVE HINDUSTAN
दिवाली खुशियों का त्योहार है और अगर आप इस खास दिन की शुरुआत पॉजिटिविटी के साथ करना चाहते हैं तो यहां 6 खास तरीके जानिए। इससे आपके मन और आत्मा को शांति मिलेगी।
दिवाली खुशियों, रोशनी और पॉडिटिविटी का त्योहार है। इस खास मौके पर हर कोई अपने घर को दीयों और रंग-बिरंगी सजावट से रोशन करता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दिवाली अपने मन और आत्मा को भी पॉजिटिविटी से रोशन किया जाए? दिन की शुरुआत अगर शांति, भक्ति और अच्छे विचारों के साथ हो, तो पूरा दिन खुशनुमा और सुकूनभरा बन सकता है। आप दिवाली की सुबह कुछ छोटी-छोटी आध्यात्मिक आदतें अपनाकर पॉजिटिव एनर्जी और मानसिक शांति महसूस कर सकते हैं। इस तरह की सुबह की शुरुआत करने के लिए हम आपको 6 आसान तरीके बता रहे हैं। सुबह के समय इन तरीकों को अपनाकर आप दिवाली के दिन की अच्छी और खुशनुमा शुरुआत कर पाएंगे।
1) ग्रेटिट्यूट और पॉजिटिव मन के साथ उठें
दिवाली की सुबह जैसे ही आप उठें तो तुरंत अपना फोन न देखें और न ही जिम्मेदारियों के बारे में सोचना शुरू करें। पॉजिटिव सुबह के लिए कुछ पल के लिए अपनी आंखें बंद करें और यूनिवर्स को धन्यवाद दें। ग्रेटीट्यूड से हमें यह एहसास होता है कि हम पहले से ही कितने सौभाग्यशाली हैं।
2) अपनी सुबह की शुरुआत शांति में नहाने के साथ करें
परंपरा के अनुसार, दिवाली के दिन सुबह जल्दी नहाना शुभ माना जाता है। इसके लिए जल्दी उठें और एक फ्रेश बाथ लें। साफ-सुथरे और नए कपड़े पहनें, हो सके तो त्योहार के हिसाब से कपड़े चुनें। तैयार होते समय अपने विचारों को पॉजिटिव रखें।
3) घर साफ करें और पॉजिटिव एनर्जी का वेलकम करें
हिंदू परंपरा में दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी को पूजा जाता है और इस दिन की सफाई को भी देवी से जोड़ा जाता है। इसके लिए साफ सफाई पॉजिटिविटी और मन की शांति में भी मदद करती है। इसके लिए अपने दरवाजे को ताजे फूलों और तोरणों से सजाएं। एक सुंदर रंगोली बनाएं। अपने घर को साफ-सुथरा, रोशन और खुशनुमा बनाए रखें। एक साफ-सुथरा घर सुंदर दिखता है और आपके मन को एक अलग खुशी देता है।
4) 5 मिनट तक शांत रहकर ध्यान करें
पॉजिटिव शुरुआत के लिए ध्यान लगाने से मदद मिल सकती है। इसके लिए आराम से बैठें, अपनी आंखें बंद करें और धीरे-धीरे सांस लें। अब मन में सुंदर सुनहरी रोशनी देखें, हर सांस के साथ कल्पना करें कि आप तनाव, डर, गुस्सा, ईर्ष्या, बीते समय की निराशाएं बाहर निकाल रहे हैं और शांति, आत्मविश्वास, क्षमा, प्यार का स्वागत कर रहे हैं।
5) खुशियां बांटे
दीवाली तब और भी ज्यादा मजेदार हो जाती है जब हम अपने घरों से बाहर निकलकर खुशियां फैलाते हैं। इस दिन जरूरतमंद लोगों को खाना या कपड़े दान करें। पड़ोसियों और मदद करने वालों को मिठाइयां दें। जहां सुरक्षित हो वहां जानवरों को खाना खिलाएं। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ समय बिताएं। बस ऐसा बिना किसी बदले की उम्मीद के करें।
6) परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं
दीवाली रिश्तों, साथ रहने और प्यार का त्योहार है। इस दिन बड़ों का आशीर्वाद लें। जो परिवार के सदस्य दूर रहते हैं, उन्हें फोन करें और अपने प्रियजनों के प्रति आभार जताएं। बेवजह की बहस से बचें और साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाएं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


