Home Latest news ताज़ा खबर UP कांग्रेस प्रभारी पर BJP ने लगाया बिहारियों के अपमान का आरोप,...

UP कांग्रेस प्रभारी पर BJP ने लगाया बिहारियों के अपमान का आरोप, की मांफी की मांग; जानिए क्या मिला जवाब

5
0

Source :- INDIATV NEWS

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के कथित आपत्तिजनक बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। आरोप है कि उन्होंने बिहार के लोगों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राजेंद्र पाल गौतम ने जो कुछ कहा, उसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अब बिहार बीजेपी के नेता राजेंद्र पाल गौतम और कांग्रेस पर हमलावर हैं। वे राजेंद्र पाल गौतम से माफी की मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजेंद्र पाल गौतम की भी सफाई आई है और उन्होंने कहा कि उनका बयान गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है।

राजेंद्र पाल गौतम ने ‘बिहारी’ शब्द के इस्तेमाल से किया इनकार

राजेंद्र पाल गौतम ने अपने कथित विवादास्पद बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने नितिन नवीन से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए ‘बिहारी’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था और किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरा वीडियो सुनना चाहिए। जिसने मेरे हवाले से यह बात कही है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। देखिए राजेंद्र पाल गौतम का वो बयान जो वायरल हो रहा है।

बिहार के बारे में ऐसा कहने की हिम्मत कैसे हुई- रविशंकर प्रसाद

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने राजेंद्र पाल गौतम की कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, ‘यह बेहद दुखद है कि कांग्रेस पार्टी के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बारे में अत्यंत शर्मनाक बयानबाजी की है। इस बयान की हम कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। बिहार के लोगों के बारे में ऐसी बातें कहने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?’

हमें भारत पर गर्व है, और बिहारी होने पर भी उतना ही गर्व है। बिहार से अनगिनत नेता, कवि, लेखक, जज और सिविल सेवक निकले हैं। राजेंद्र पाल गौतम आप असल में बिहार के बारे में क्या जानते हैं? आप ऐसी बातें कैसे कह सकते हैं: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद

गिरिराज सिंह ने भी राजेंद्र पाल गौतम को घेरा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राजेंद्र पाल गौतम की कथित टिप्पणी पर उन्हें घेरा और माफी की मांग की। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी, चूंकि अब आप में खुद लोगों को अपशब्द कहने की हिम्मत नहीं बची है, इसलिए अब आप यूपी में अपने साथियों के माध्यम से बिहार के लोगों का अपमान करवा रहे हैं। क्या आपको बिहार का इतिहास और भूगोल भी पता है? जान लें कि कांग्रेस ने इसी साल जुलाई में राजेंद्र पाल गौतम को यूपी का प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी थी। राजेंद्र पाल गौतम पहले AAP में हुआ करते थे। वह अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री थे। 2024 में उन्होंने AAP छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

(इनपुट- ANI/IANS)

ये भी पढ़ें- ‘संतों पर गोली चलवाने वाले माफी मांगकर अयोध्या आएं’, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर निशाना

SOURCE : INDIATV NEWS