Source :- LIVE HINDUSTAN
एक्टर सनी देओल 69 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी फिट और यंग दिखते हैं। उनकी इस फिटनेस के पीछे छिपी हैं कुछ ऐसी आदतें, जिन्हें एक्टर सालों से अपना रहे हैं। आइये जानते हैं सनी पाजी के फिटनेस रूटीन के बारे में।
एक्टर सनी देओल 69 साल के हो चुके हैं लेकिन उन्हें देखकर उनकी सही उम्र बता पाना काफी मुश्किल है। जिस उम्र में लोग सिर्फ आराम करना पसंद करते हैं, उसमें सनी पाजी फिल्मों में काम कर रहे हैं। फिल्म रामायण में उन्होंने हनुमान जी का रोल निभाया और लोगों ने उनकी एक्टिंग और लुक की तारीफ भी की। हनुमान के किरदार के लिए हट्टे-कट्टे शरीर वाले एक्टर की जरूरत थी और सनी देओल उसमें पूरी तरह से फिट हुए। सनी देओल का फिटनेस को लेकर कहना है कि वह सिर्फ शरीर को फिट रखते हैं, इसके लिए थोड़ी मेहनत और कुछ आदतों को अपनाते हैं। एक्टर की तरह अगर आप भी बुढ़ापे तक फिट रहना चाहते हैं, तो कुछ उनके फिटनेस रूटीन के बारे में जान लीजिए।
यंग हीरो की तरह करते हैं खुद को महसूस
सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह उम्र को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं और आज भी खुद को यंग एक्टर की तरह समझते हैं। उनका मानना है कि जब आप समझने लगते हैं कि आप बूढ़े हो चुके हैं, तो शरीर उसी तरह से आपके साथ करने लगता है लेकिन जब आप खुद को अंदर से फिट और खुश समझेंगे तो आप वैसे ही रहेंगे। फिटनेस के लिए सनी पाजी ज्यादा मेहनत नहीं करते हैं, बस कुछ आदतों को अपनाते हैं।
सुबह उठने का तय है समय और वर्कआउट रूटीन
सनी देओल सालों से सुबह जल्दी उठने की आदत को अपना हुए हैं। वह सुबह करीब 5:30 बजे उठ जाते हैं और अपने सभी काम निपटाकर वर्कआउट करते हैं। वह सुबह डेढ़ घंटे तक वर्कआउट करते हैं। उनके रूटीन में कार्डियो और वेट ट्रेनिंग शामिल है। उनका एक्सरसाइज करके खुद को फिट रखना टारगेट होता है ना कि सिक्स पैक एब्स बनाना। उनका मानना है कि आप बस खुद को फिट रखें, बाकि शरीर खुद ही स्वस्थ रहेगा।
खान-पान में नहीं हो कोई सख्ती
आपको जानकर हैरानी होगी कि सनी देओल खाने को लेकर कोई परहेज नहीं करते हैं और वह अपना फेवरेट समोमा, छोले भटूरे, घी के साथ पराठे भी खाते रहते हैं। वह जंक फूड नहीं पसदं करते हैं, उन्हें आजकल की चीजें पसंद नहीं आती, वह सादा खाना ही खाते हैं और उसी से खुद को स्वस्थ भी रखते हैं। खाने में खासतौर पर वह हरी सब्जियों को ज्यादा खाते हैं और सलाद। इसके अलावा वह सफेद चीनी की जगह गुड़ खाना पसंद करते हैं।
एक्टिव लाइफस्टाइल है बेहद जरूरी
सनी देओल का मानना है कि आप जितना एक्टिव रहेंगे, उतना फिट भी। अगर आप वर्कआउट और डाइट सही रखते हैं लेकिन पूरा दिन बिस्तर पर पड़े रहते हैं, तो फिट नहीं रहेंगे। इसके लिए आपको चलना, दौड़ना भी पड़ेगा। इसलिए सनी पाजी टहलना पसंद करते हैं, कुछ घर के काम भी करते हैं और खेलकूद भी उन्हें काफी पसंद है। इससे वह एक्टिव और फिट रहते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



