Home rss business hindi खाली पड़ गईं दुकानें; दिल्ली में दिवाली सीजन में कितने करोड़ के...

खाली पड़ गईं दुकानें; दिल्ली में दिवाली सीजन में कितने करोड़ के जले पटाखे?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिल्ली में दिवाली सीजन में जमकर आतिशबाजी देखी गई है। दुकानें समय से पहले खाली होने के कारण लोगों ने एनसीआर से भी पटाखे खरीदे। ग्रीन पटाखों के साथ सामान्य पटाखे भी जलाए गए। क्यों बिगड़ी व्यवस्था?

दिल्ली में दीवाली पर काफी अधिक पटाखे लजाए गए। इस मामले को लेकर नागरिकों ने दीवाली की रात और इससे अगले दिन सोमवार की सुबह को वातावरण में काफी प्रदूषण को महसूस किया। इस संबंध में सीटीआई (चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री) के अनुसार इस दीवाली के दौरान सीजन में दिल्ली में पटाखों की कुल बिक्री लगभग 300 करोड़ रुपये से संभावित रही। अधिकतर व्यापारियों का स्टॉक दीवाली से एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था।

मांग इतनी कि खाली पड़ गईं दुकानें

बताया जाता है कि भारी मांग के चलते दीवाली से एक दिन पहले ही अधिकतर पटाखा व्यापारियों की दुकानें खाली हो गई थीं। कई खरीदारों को पटाखे खरीदने के लिए गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और सोनीपत तक जाना पड़ा।

300 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में केवल सीएसआईआर-नीरी प्रमाणित, क्यूआर कोड वाले ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी थी। इसलिए लाइसेंस प्राप्त दुकानों पर जो भी बिक्री हुई, वह ग्रीन पटाखों के नाम पर ही हुई। सीटीआई का अनुमान है कि इस दीवाली सीजन में दिल्ली में पटाखों की कुल बिक्री लगभग 300 करोड़ रुपये की रही।

कितने के ग्रीन जले बताना मुश्किल

हालांकि, 300 करोड़ रुपये में से कितना हिस्सा प्रमाणित ग्रीन था और कितना पारंपरिक था, इसका आधिकारिक रूप से ऑडिट किया गया विवरण बताना मुश्किल है।

जांच की नहीं थी व्यवस्था

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि लाइसेंस प्राप्त बिक्री ग्रीन पटाखों के नाम पर हुई, लेकिन जमीनी स्तर पर ग्रीन, ईको-फ्रेंडली और प्रदूषण-मुक्त लिखे डिब्बे भी मिले और खरीदारों के पास उत्पाद की जांच का कोई तरीका नहीं था क्योंकि दिल्ली में इसे लेकर कोई परीक्षण सुविधा नहीं है। व्यापारियों ने बताया कि इस साल पिछले साल की तुलना में लगभग 30 फीसदी अधिक पटाखों की बिक्री दर्ज की गई।

सामने आईं ये बड़ी बातें

1- बड़ी संख्या में ग्राहकों ने विशेष रूप से ग्रीन पटाखे, क्यूआर कोड वाला मांगा, क्योंकि उन्हें पता था कि केवल वही कानूनी हैं।

2- वहीं, व्यापारियों का कहना था कि हम व्यापारी हैं, रसायनज्ञ नहीं। हम नीरी-पंजीकृत ब्रांडों से खरीदते हैं और पैकेट पर क्यूआर कोड देखते हैं। लेकिन आम ग्राहक ग्रीन और पारंपरिक में अंतर नहीं समझ पाता।

3- बदलाव हुआ, अनुमति मिलते ही लाइसेंस प्राप्त दुकानों पर ग्रीन पटाखों के लिए स्पष्ट भीड़ उमड़ पड़ी। व्यापारियों ने कहा कि न्यायालय के आदेश के तुरंत बाद मांग बढ़ गई।

4- पारंपरिक भी चलता रहा, एक सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पटाखे जलाने वाले परिवारों में से लगभग आधे ने ग्रीन और पारंपरिक दोनों तरह के पटाखे जलाए।

इन कारणों से बिगड़ी व्यवस्था?

बृजेश गोयल ने कहा कि उपभोक्ता ग्रीन खरीदना चाहता था, व्यापारी ग्रीन बेचना चाहता था, लेकिन बहुत कम बिक्री का समय, देर से लाइसेंसिंग, क्यूआर सत्यापन की कोई व्यवस्था न होना और देरी से परमिशन के कारण ने पूरी व्यवस्था को बिगाड़ दिया। यदि समय पर परमिशन एवं लाइसेंसिंग, स्पष्ट क्यूआर सत्यापन और पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तो अगले साल 100 फीसदी प्रमाणित ग्रीन बिक्री संभव है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN