Home rss world hindi ईरान से रूस-यूक्रेन तक, अमेरिका ने इन 23 देशों को लेकर जारी...

ईरान से रूस-यूक्रेन तक, अमेरिका ने इन 23 देशों को लेकर जारी किया ट्रैवल एडवाइजरी अलर्ट, जानें क्यों

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को साफ कहा है कि दुनिया के 23 देशों की यात्रा किसी भी हाल में न करें। इन देशों को लेवल-4:डू नॉट ट्रैवल यानी सबसे खतरनाक श्रेणी में रखा गया है।

अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को साफ-साफ चेतावनी दी है कि दुनिया के 23 देशों की यात्रा किसी भी कीमत पर न करें। इन देशों के लिए ‘लेवल-4: डू नॉट ट्रैवल’ एडवाइजरी जारी की गई है, जो सबसे हाई और सबसे खतरनाक श्रेणी मानी जाती है।

ट्रैवल एडवाइजरी का मतलब क्या है?

आपको बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से जारी सलाह के मुताबिक ट्रैवल एडवाइजरी को चार स्तरों में बांटा जाता है। इनका मतलब भी अलग होता है। आइये जानते हैं कि चारों लेवल का क्या मतलब है…

  • लेवल-1: सामान्य सावधानी बरतें (सबसे सुरक्षित)
  • लेवल-2: ज्यादा सावधानी बरतें
  • लेवल-3: यात्रा पर पुनर्विचार करें
  • लेवल-4: यात्रा न करें (सबसे खतरनाक)

लेवल-4 का मतलब है कि संबंधित देश में सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है। वहां संघर्ष, आतंकवाद, अपराध या अन्य गंभीर समस्याएं हैं। ऐसे में अगर कोई आपात स्थिति पैदा हो तो अमेरिकी सरकार अपने नागरिकों की प्रभावी मदद करने की स्थिति में नहीं हो सकती। अमेरिकी दूतावास या अन्य एजेंसियों की सहायता भी बहुत सीमित रह सकती है।

अमेरिका ने इन देशों को लेवल 4 में रखा है

अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान समेत 23 देशों को लेवल-4 श्रेणी में रखा है। वो हैं- अफगानिस्तान, बेलारूस, बुर्किना फासो, म्यांमार, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, चाड, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, हैती, ईरान, इराक, लेबनान, लीबिया, माली, नाइजर, उत्तर कोरिया, रूस, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, युगांडा, यूक्रेन और यमन है।

अमेरिकी सरकार ने ये फैसला क्यों लिया?

अब सवाल उठ रहा है कि ट्रंप प्रशासन ने इस तरह का फैसला क्यों लिया है। दरअसल, अमेरिकी सरकार का कहना है कि इन देशों में कई गंभीर समस्याएं चल रही हैं। इनमें प्रमुख हैं…

  • जारी संघर्ष और लड़ाई-झगड़े
  • आतंकवादी गतिविधियां
  • राजनीतिक अस्थिरता
  • अपराध और हिंसा
  • अपहरण का खतरा
  • सशस्त्र हिंसा
  • सीमित कांसुलर (दूतावास) सहायता

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस कारण यात्रियों को जान का खतरा हो सकता है। कई देशों में अमेरिकी दूतावास या तो बंद हैं या बहुत सीमित सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे हालात में अगर कोई नागरिक फंस जाए तो मदद पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में अमेरिकी नागरिक इन देशों में जाने से बचें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN