Home LIFESTYLE NEWS HINDI करीना कपूर के बेगम लुक ने खींचा ध्यान, 200 साल पुरानी कलगी...

करीना कपूर के बेगम लुक ने खींचा ध्यान, 200 साल पुरानी कलगी और सिल्वर वर्क वाले कफ्तान में दिखीं रॉयल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करीना कपूर हमेशा ही अपने फैशन स्टेटमेंट्स से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। अब उन्होंने दिवाली लुक को भी स्पेशल कर दिया। इस साल एक्ट्रेस ने साड़ी-लहंगा छोड़कर कफ्तान पहना और ये बेहद खास है।

दिवाली पर बॉलीवुड सितारों के एक से बढ़कर एक फैशन लुक देखने को मिले, लेकिन करीना कपूर खान ने इस बार अपने अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। आमतौर पर त्योहारों पर लहंगा, साड़ी और हैवी एथनिक सूट का ट्रेंड देखने को मिलता है, लेकिन करीना ने इस साल सबसे हटकर कफ्तान लुक को चुना। उनका यह लुक अपने डिजाइन की वजह से बेहद खास दिखा और इसमें 200 साल पुरानी शाही विरासत की झलक भी देखने को मिली। चांदी के काम वाला कफ्तान, मैचिंग पगड़ी और बेशकीमती ज्वेलरी ने उन्हें खास बेगम लुक दिया।

चांदी के काम वाला कफ्तान बना लुक की खासियत

करीना कपूर ने मशहूर डिजाइनर पुनीत बलाना का डिजाइन किया हुआ शैंपेन-बेज रंग का फ्लोर लेंथ कफ्तान पहना। इस आउटफिट पर असली चांदी का बारीक काम किया गया है। कफ्तान की नेकलाइन और स्लीव्स पर ज्योमेट्रिकल पैटर्न में सिल्वर एम्बेलिशमेंट है, जबकि पूरे आउटफिट पर छोटी-छोटी चमकदार डिटेलिंग है। इसकी सबसे खास बात इसका फ्लोई सिल्हूट है। ढीली फिटिंग और लंबी फ्लोइंग डिजाइन ने इसे आरामदायक होने के साथ-साथ रॉयल लुक भी दिया।

पगड़ी में लगी 200 साल पुरानी कलगी ने खींचा ध्यान

करीना के इस लुक का सबसे खास हिस्सा उनकी मैचिंग बेज पगड़ी रही। इस पर भोपाल के नवाब परिवार से जुड़ी करीब 200 साल पुरानी कलगी लगाई गई थी। यह कोई साधारण फैशन एक्सेसरी नहीं, बल्कि उनके पति सैफ अली खान के परिवार की विरासत का हिस्सा है। इस कलगी को सैफ अली खान ने अपनी शादी के दौरान भी पहना था। कहा जाता है कि इसका संबंध भोपाल के आखिरी शासक नवाब हमीदुल्लाह खान से रहा है। तीन पंखों वाली इस डायमंड कलगी में मोतियों की डिटेलिंग भी है। इस ऐतिहासिक आभूषण को करीना ने पगड़ी के साथ कैरी करके अपने फेस्टिव लुक को खास बना दिया।

30 कैरेट के पन्ने ने बढ़ाई शाही चमक

करीना के लुक में सिर्फ कलगी ही नहीं, बल्कि उनकी ज्वेलरी भी काफी खास रही। उन्होंने एंटीक गोल्ड चोकर के साथ पन्ने वाला पेंडेंट नेकलेस पहना। इस नेकलेस में लगा 30 कैरेट का पन्ना बेगम ऑफ भोपाल का बताया जा रहा है। इस कीमती पन्ने पर आयत-अल-कुर्सी उकेरी गई है। इस ज्वेलरी का संबंध भी सैफ अली खान के परिवार से है। उनकी दादी साजिदा सुल्तान भोपाल के आखिरी शासक नवाब की बेटी थीं। इस तरह करीना के लुक में सिर्फ डिजाइनर आउटफिट ही नहीं, बल्कि परिवार की पीढ़ियों से चली आ रही विरासत भी शामिल की।

मेकअप और हेयरस्टाइल रखा सिंपल

करीना ने अपने रॉयल आउटफिट के साथ मेकअप को बहुत ज्यादा हैवी नहीं रखा। उन्होंने आंखों पर सॉफ्ट स्मोकी मेकअप और काजल लगाया। ब्रॉन्ज्ड बेस, हल्का ब्लश और न्यूड ग्लॉसी लिप्स उनके लुक को नेचुरल फिनिश दिया। वहीं, उन्होंने अपने बालों को खुला रखा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN