Home Latest news ताज़ा खबर दिल्ली के नांगलोई में खुले सीवर में गिरा 4 साल का मासूम,...

दिल्ली के नांगलोई में खुले सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

5
0

Source :- INDIATV NEWS

दिल्ली में नांगलोई विहार इलाके की दास गार्डन कॉलोनी में एक खुले सीवर में 4 साल का बच्चा गिर गया है। हादसे की खबर की सूचना पर मौके पर पहुंची NDRF और दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और डीडीएमए की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। इस बीच, परिवार के लोग बच्चे को लेकर सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि बच्चा शौच के लिए निकला था, तभी खुले सीवर में वो गिर गया। वहीं, फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब बच्चा खेल रहा था और अचानक फिसलकर खुले मैनहोल में गिर गया।

पार्क में खेलने गया था मासूम और सीवर में गिर पड़ा

एक फायर अधिकारी ने बताया, ‘हमें बीती रात 9:45 बजे एक कॉल मिली थी। दिल्ली फायर सर्विस की टीम को यहां तैनात किया गया है। 4 साल का एक बच्चा अपनी मां के साथ यहां खेल रहा था, तभी वह खुले मैनहोल से सीवर में गिर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अभी तक वह हमें नहीं मिला है।’ वहीं, बच्चे के पिता, खुर्शीद आलम ने बताया कि उनका बेटा पार्क में खेलने आया था और शौच के लिए सीवर के पास चला गया था।

मेरे बेटे का नाम इमरान है। वह पार्क में खेलने आया था और शौच के लिए सीवर के पास गया था। सीवर खुला हुआ था और वह उसमें गिर गया। अभी रेसक्यू ऑपरेशन चल रहा है: खुले सीवर में गिरे बच्चे के पिता

रेस्क्यू में जुटी प्रशासन और NDRF की टीम

SDM रजत मल्होत्रा ​​के मुताबिक, खबर मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। NDRF की टीम और पूरा प्रशासन बच्चे को बचाने के लिए काम कर रहा है। जैसे ही हमें खबर मिली, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। प्रशासन हर मुमकिन प्रयास कर रहा है। NDRF हमारे साथ है और आगे जो भी जानकारी मिलेगी, हम आप तक पहुंचाएंगे।

मासूम का पता लगा रही टीम

गौरतलब है कि स्पेशल रेस्क्यू टीम अभी सीवर लाइन में मौजूद है और बच्चे का पता लगाने के लिए सक्शन पंप और स्कैनिंग टूल्स का प्रयोग कर रही है। बचाव अभियान जारी है। इससे पहले, गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में एक कार गिर गई थी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: सीवर की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आए 4 सफाई कर्मचारी, एक की मौत

SOURCE : INDIATV NEWS