Home rss world hindi छोटे बच्चों से करवा रहे गंदा कारोबार, सोशल मीडिया से भर्ती, फ्रांस...

छोटे बच्चों से करवा रहे गंदा कारोबार, सोशल मीडिया से भर्ती, फ्रांस में हजारों नाबालिग चपेट में

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फ्रांस में ड्रग्स का कारोबार तेजी के साथ अपने पैर पसार रहा है। नशे के इस खेल का सबसे बड़ा शिकार नाबालिग बन रहे हैं। एक तरफ खपत बी उन्हीं में है, दूसरी तरफ ड्रग्स तस्करी करने वाले गिरोह भी सप्लाई के लिए इन्हीं नाबालिगों की भर्ती कर रहे हैं।

छोटे बच्चों से करवा रहे गंदा कारोबार, सोशल मीडिया से भर्ती, फ्रांस में हजारों नाबालिग चपेट में

फ्रांस में एक बेचैन करने वाली खोज सामने आई है। यहां के ड्रग्स कारोबारी नशे के कारोबार को फैलाने के लिए बच्चों का सहारा ले रहे हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि यह ड्रग्स माफिया स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने आप को ब्रांड की तरह प्रमोट करते हैं, इसके बाद मार्सिए के अलावा फ्रांस के अन्य शहरों में भी बच्चों की भर्ती करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले इन बच्चों के साथ जबरदस्ती की जाती थी, उन्हें बंधक बनाकर रखा जाता था। लेकिन अब काफी हद तक उन्हें पैसे का लालच देकर काम करवाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे फ्रांस में अभी करीब 10, 000 से ज्यादा बच्चे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष ड्रग्स तस्करी का हिस्सा हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे गिरोह का खुलासा 2022 में उस वक्त हुआ था, जब एक नाबालिग बच्चे ने ड्रग्स खरीदने गई लड़की के हाथ में अपनी आपबीती वाला नोट छोड़ा था। बाद में इन दोनों लड़कों को ड्रग्स व्यापार गिरोह से छुड़ाया गया। इन दोनों 15 साल के लड़कों ने अपनी आपबीती में बताया कि कैसे उन्हें कब्जे में रखा गया और उन्हें नग्न डांस करने के लिए मजबूर भी किया गया। इतना ही नहीं एक लड़के के साथ में बलात्कार भी किया गया था।

फ्रांस में DZ माफिया का खौफ, सोशल मीडिया पर पकड़

नए बच्चों के जीवन में ड्रग्स का जहर घोलने के मामले में फ्रांस के DZ ग्रुप ने सबसे ज्यादा सफलता हासिल की है। यह गिरोह अपने आप को एक प्राइवेट ऑर्गनाइजेशन की तरह ऑपरेट करता है। शुरुआत में यह युवाओं को ड्रग्स तस्करी के बदले में मोटा पैसा देकर अपने जाल में फंसाता था। धीरे-धीरे करके इसने नाबालिगों को भी अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में यह गिरोह हजारों की संख्या में फ्रांसीसी बच्चों को अपने जाल में फंसाए हुए है।

कई बच्चों की जा चुकी है जान

ड्रग्स और हिंसा का बड़ा गहरा संबंध है। इसके अलावा जब पैसा शामिल हो तो चीजें और भी ज्यादा हिंसक हो जाती है। फ्रांस के ड्रग्स कारोबार की यही स्थिति बनी हुई है। पिछले कुछ सालों में फ्रांस में कोकीन की खपत में भारी उछाल देखने को मिला है। यहां अवैध ड्रग का कारोबार हर साल करीब 7 बिलियन यूरो का होता है।

इतने बड़े स्तर पर पैसा और नशा मौजूद होने की वजह से इस धंधे में बड़ी संख्या में जान भी जाती है। नाबालिग ही इस हिंसा की चपेट में सबसे ज्यादा आते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक सैकड़ों युवा इस खूंखार व्यापार की चपेट में आ चुके हैं। जेल में बंद एक ड्रग माफिया शूटर ने बताया कि अगर उसे आदेश दिया जाता है, तो वह बिना किसी सोच विचार के हत्या कर सकता है। यहां तक कि उसने इसी स्तर पर कई लोगों की जान भी ली है।

फ्रांस के सामने चुनौती बना ड्रग्स कारोबार

फ्रांस की एक बड़ी जनसंख्या ड्रग्स में उलझी हुई है। स्थानीय प्रशासन लगातार ड्रग्स माफिया को कमजोर करने में लगा रहता है, लेकिन यह कोशिश बड़े स्तर पर सफल होती नहीं दिखी। डीजेड माफिया के बढ़ते कदमों को कमजोर करने के लिए प्रशासन ने लगातार ऐक्शन लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने इस गिरोह के करीब 1000 से ज्यादा सदस्यों को कई बार पकड़ा है। इसमें से 600 को कई महीनों के लिए जेल भी पहुंचाया है। कई अपराधी अभी भी उन्हीं जेलों में बंद है। लेकिन सोशल मीडिया से होने वाली इन भर्तियों और युवाओं में इसको लेकर दिलचस्पी ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN