Home rss business hindi सचिन तेंदुलकर ने जिस शेयर में लगाया है पैसा, वह इस साल...

सचिन तेंदुलकर ने जिस शेयर में लगाया है पैसा, वह इस साल 51% चढ़ा, अब ₹3100 का टार्गेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Azad Engineering Share Price: सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च, 2023 को हैदराबाद की आजाद इंजीनियरिंग में ₹5 करोड़ का निवेश किया था
  • अब ब्रोकरेज हाउस ICICI Securities को इसमें आगे भी करीब 25% से अधिक की तेजी की संभावना नजर आ रही है

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने जिस डिफेंस सेक्टर की कंपनी आजाद इंजीनियरिंग में पैसा लगाया है, उसके शेयर में इस साल अब तक करीब 51.74% की तेजी आ चुकी है। हालांकि, हाल के दिनों में शेयर पर दबाव देखने को मिला है, इसके बावजूद ब्रोकरेज हाउस ICICI Securities को इसमें आगे भी करीब 25% से अधिक की तेजी की संभावना नजर आ रही है।

ब्रोकरेज ने मजबूत ऑर्डर बुक और एयरोस्पेस कारोबार में विस्तार की योजनाओं को देखते हुए शेयर पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। आज सुबह आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 0.51 प्रतिशत ऊपर 2481 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

बता दें सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च, 2023 को हैदराबाद की आजाद इंजीनियरिंग में ₹5 करोड़ का निवेश किया था। उन्होंने ₹114.10 प्रति शेयर की औसत कीमत पर IPO से पहले शेयर खरीदे थे।

₹3200 से घटाकर ₹3100 कर दिया टार्गेट प्राइस

ICICI सिक्युरिटिज ने आजाद इंजीनियरिंग के शेयर का टार्गेट प्राइस पहले के ₹3200 से घटाकर ₹3,100 कर दिया है। गुरुवार, 12 नवंबर को NSE पर कंपनी का शेयर 0.25% गिरकर ₹2467.30 पर बंद हुआ था। इस भाव के मुकाबले ब्रोकरेज का नया टार्गेट करीब 25.7% की संभावित तेजी दिखाता है।

DRDO को दूसरा इंजन देने की तैयारी

कंपनी के लिए एक बड़ा अवसर DRDO को दूसरा इंजन डिलीवर करना है। अगर यह डिलीवरी सफल रहती है तो कंपनी के लिए कमाई का एक नया जरिया खुल सकता है। ICICI Securities के मुताबिक, इस संभावित कारोबार से मिलने वाले अतिरिक्त रेवेन्यू को फिलहाल उसके अनुमानों में शामिल नहीं किया गया है।

इसके अलावा कंपनी की अगली क्षमता विस्तार योजना एयरोस्पेस सेगमेंट पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। इसमें बेहतर और अधिक वैल्यू वाले प्रोडक्ट्स को शामिल कर प्रोडक्ट मिक्स को अपग्रेड करने पर जोर रहेगा।

पिछले कुछ समय से मुनाफावसूली

तेजी के बावजूद आजाद इंजीनियरिंग के शेयर में पिछले कुछ समय से मुनाफावसूली देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह में शेयर 4.49 प्रतिशत और एक महीने में करीब 17.37 प्रतिशत गिर चुका है। हालांकि, छह महीने में इसने 16.50% और साल 2026 में अब तक 51.76% का रिटर्न दिया है। गुरुवार को कारोबार के दौरान शेयर ने ₹2,522.30 का ऊपरी और ₹2,455.10 का निचला स्तर छुआ। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹15.93 हजार करोड़ रहा।

ब्रोकरेज की राय

ICICI सिक्युरिटिज ने अनुमानित EPS के 60 गुना वैल्यूएशन के आधार पर ₹3,100 का टार्गेट दिया है और Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का मानना है कि DRDO को दूसरे इंजन की संभावित डिलीवरी और एयरोस्पेस कारोबार में क्षमता विस्तार आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट दे सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN