Source :- KHABAR INDIATV
सिंगर ध्वनि भानुशाली अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सिंगर ने अपने रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने रोमांटिक प्रपोजल की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके इस खास पल की झलक देखने को मिली और जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं एक्ट्रेस को हर तरफ से बधाईयां मिलने लगीं। ध्वनि ने अपनी सगाई की अंगूठी भी दिखाई और अपने मंगेतर यश के लिए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है और उन्हें अपना ‘कपकेक’ बताया है।
सिंगर ध्वनि भानुशाली ने अपनी सगाई का किया ऐलान
शुक्रवार को ध्वनि ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपनी सगाई की खुशखबरी दी। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘मुझे जिंदगी भर के लिए अपना ‘कपकेक’ (प्यारा साथी) मिल गया है। मैंने ‘हां’ कह दिया है।’ इन तस्वीरों में ध्वनि और यश को अपने सबसे खास दिन का जश्न मनाते और कुछ प्यारे पल बिताते देखा जा सकता है। फैंस भी इन तस्वीरों को देखने के बाद इस कपल को बधाई दिए बिना नहीं रह पाए और ध्वनि के सेलिब्रिटी दोस्तों ने भी फोटोज पर कमेंट करते हुए उन्हें सगाई की बधाई दी है।
ध्वनि-यश की तस्वीरें
ध्वनि ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक तस्वीर में ध्वनि, यश को गले लगाती हुई दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में यश उनके गाल पर किस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी भी फैंस को करीब से दिखाई, जिसमें यह जोड़ा एक खूबसूरत सनसेट के सामने पोज देता नजर आ रहा है। तस्वीरें शेयर करने के तुरंत बाद, इंडस्ट्री के साथियों और फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाई संदेशों की झड़ी लगा दी। सिंगर प्रगति नागपाल और असीस कौर ने कमेंट्स में ध्वनि को बधाई दी और साथ में रेड हार्ट इमोजी भी जोड़े। पलक मुच्छल ने भी इस पोस्ट को लाइक किया।
ध्वनि भानुशाली के बारे में और जानें
‘वास्ते’ गाने को ऑनलाइन लाखों व्यूज़ मिलने के बाद ध्वनि घर-घर में मशहूर हो गईं। उनका गाना ‘दिलबर’ भी सुपरहिट रहा, जिससे उन्हें इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में मदद मिली। ध्वनि ने 2018 में म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही ‘वास्ते’, ‘ले जा रे’ और ‘दिलबर’ जैसे गानों से मशहूर हो गईं। उन्होंने ‘लुका छुपी’ फिल्म के गाने ‘दुनिया’ और ‘नयन’ जैसे लोकप्रिय गानों में भी अपनी आवाज दी है। 2024 में ‘कहां शुरू कहां खतम’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। ये फिल्म सितंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ेंः छठ पर्व गीतः ‘बुलाए छठी मां’ से ‘पहिले पहिल छठी मैया’ तक, त्योहार के लिए प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 5 गाने
SOURCE : KHABAR INDIATV




