Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/13/1200x900/dhb_1794589600764_Bk7F_1794589614394_i5a3_30544a61-9a09-4dfc-b520-d73fd88fe221_doWH.jpgसिंगर ध्वनि भानुशाली अपनी लाइफ की नई जर्नी की शुरुआत करने वाली हैं। ध्वनि को उनके बॉयफ्रेंड यश ने प्रपोज किया है और सिंगर ने प्रपोजल की फोटोज शेयर की हैं।
ध्वनि भानुशाली ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की फोटोज शेयर कर सबको हैरान कर दिया है। सिंगर ने अपनी सगाई की फोटोज शेयर की है। उन्होंने अपने प्रपोजल मोमेंट्स की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ध्वनि के मंगेतर का नाम यश भानुशाली है। दोनों की ये रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ध्वनि और यश की प्रपोजल फोटोज
ध्वनि ने पहली फोटो जो शेयर की है उसमें दोनं ने एक-दूसरे को हग किया है। दूसरी फोटो में यश, ध्वनि को किस कर रहे हैं। तीसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे के क्लोज नजर आ रहे हैं। वहीं चौथी फोटो में ध्वनि अपनी बड़ी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं।
ध्वनि के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सब खूब प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं।
बता दें कि ध्वनि और यश काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं। ध्वनि कई बार यश के साथ फोटोज शेयर कर चुकी हैं।
कौन हैं यश
यश के बारे में बता दें कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वह एसपोर्ट्स और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक हैं। इसके अलावा वह फोटोग्राफर भी हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दोनों की साथ में काफी फोटोज हैं।
ध्वनि के बारे में बता दें कि वह काफी टैलेंटेड सिंगर हैं। उन्हें 2019 में सॉन्ग वास्ते से पॉपुलैरिटी मिली थी। ध्वनि ने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने दिए हैं जैसे दिलबर, लेजा रे, दुनिया, साइको सैयां, नयन।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




