Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ott Watch : 1993 के मुंबई बम धमाकों पर बनी फिल्म कर...

Ott Watch : 1993 के मुंबई बम धमाकों पर बनी फिल्म कर देगी रोंगटे खड़े, 8.4 है Imdb रेटिंग

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/13/1200x900/bff_1794594317150_SRXP_1794594329464_gGNb_13a4a2f9-0177-437d-8b3b-e4fc44dbaeb1_FYHF.jpg

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो कि एक कल्ट क्लासिक क्राइम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी काफी शानदार है।

ओटीटी पर कई तरह की फिल्में और वेब सीरीज अवेलेबल हैं। अगर आपको क्राइम, थ्रिलर वाली फिल्में पसंद हैं तो आपको हम एक ऐसी क्राइम ड्रामा मूवी के बारे में बताते हैं जो रोंगटे खड़े कर देने वाली और कल्ट क्लासिक क्राइम-डॉक्यूड्रामा फिल्म है। यह 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों और उसके बाद पुलिस द्वारा की गई लंबी और पेचीदा जांच की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी दिसंबर 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने और उसके बाद जनवरी 1993 में मुंबई में हुए सांप्रदायिक दंगों से शुरू होती है। इन दंगों में हुए नुकसान और बदले की भावना से एक गहरी साजिश रची जाती है। साजिश का मास्टरमाइंडa डरवर्ल्ड डॉन टाइगर मेमन (पवन मल्होत्रा) इन दंगों के बदले के रूप में मुंबई में कई जगहों पर सीरियल बम धमाके करने की योजना बनाता है। वह इसके लिए पाकिस्तान में ट्रेनिंग, हथियारों और आरडीएक्स (RDX) का इंतजाम करता है।

12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच जाता है। डीसीपी राकेश मारिया (के.के. मेनन) के नेतृत्व में एक स्पेशल पुलिस टीम इस मामले की कमान संभालती है।

फिल्म में एक अहम किरदार ‘बादशाह खान’ (आदित्य श्रीवास्तव) का भी है जो इस साजिश में शामिल रहता है। भागते-भागते और अपनों से धोखा खाने के बाद जब वह पुलिस की गिरफ्त में आता है तो पहले उसे अपनी करतूत पर पछतावा नहीं होता लेकिन बाद में वह सरकारी गवाह बन जाता है और बताता है कि कैसे पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई और शहर में आरडीएक्स पहुंचाई गई।

कहां देख सकते हैं ब्लैक फ्राइडे

अगर आपको फिल्म देखनी है तो इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक हैं।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

ब्लैक फ्राइडे फिल्म को ना सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है।

इस किताब पर आधारित है फिल्म

बता दें कि यह फिल्म पत्रकार एस. हुसैन जैदी की किताब ‘ब्लैक फ्राइडे: द ट्रू स्टोरी ऑफ द बॉम्बे बॉम्ब ब्लास्ट्स’ पर आधारित है।

फिल्म के डायरेक्टर और स्टार कास्ट

बता दें कि फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। वहीं अनुराग ने ही इसे लिखा है हुस्सैन जैदी और पियुष मिश्रा के साथ। फिल्म में के के मेनन, पवन मल्होत्रा और आदित्य श्रीवास्तव अहम किरदार में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN