Home Latest news ताज़ा खबर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में प्राइवेट बस रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी, एक...

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में प्राइवेट बस रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी, एक महिला की मौत, 20 घायल

4
0

Source :- INDIATV NEWS

छत्रपति संभाजी नगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक प्राइवेट बस सड़क हादसे का शिकार हुई है। तेज रफ्तार बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

बीते महीने बीड में भी बस से हुआ था दर्दनाक हादसा

बीते महीने अक्टूबर में महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव तालुका में भी एक भीषण हादसा हुआ था। यहां एक एसटी बस और कार के बीच भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी।

ये घटना सुबह करीब 11 बजे खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटे के पास हुआ था। कार सवार श्रद्धालु तुलजापुर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

नवी मुंबई में हादसा

इससे पहले नवी मुंबई में ठाणे-बेलापुर मार्ग पर बेलापुर खिंड में स्टेट ट्रांसपोर्ट (एसटी) की एक बस का ब्रेक फेल हो गया था, जिससे बस अनियंत्रित हो गई थी और उसने तीन रिक्शा तथा तीन कारों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए थे।

गौरतलब है कि देश में आए दिन बस हादसे होते हैं, जिसमें कई लोगों की जान जाती है और कई गंभीर रूप से घायल होते हैं। बस हादसों के पीछे की कई वजहें हो सकती हैं, जिसमें एक वजह यातायात के नियमों का पालन नहीं करना है। कई बार बस ड्राइवर को नींद आ जाती है या फिर उसे भ्रम हो जाता है, जिसकी वजह से बस हादसे का शिकार होती है। लेकिन ये बात भी सच है कि बसों को चलाने में तमाम तरह की लापरवाही की जाती हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भी भुगतना पड़ता है।

एक बात ये भी है कि कई मौकों पर बस ड्राइवर्स को सही तरीके से आराम नहीं मिलता, जिसका असर उनकी ड्राइविंग स्किल पर भी पड़ता है और बसें हादसे का शिकार होती हैं। ड्राइवरों के काम के घंटों को लेकर भी सख्त नियम बनाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें-

सेव पुरी खरीदने के लिए 20 मिनट तक सड़क पर रोकी BEST बस, चालक के खिलाफ शिकायत; VIDEO आया सामने

SOURCE : INDIATV NEWS