Home Latest news ताज़ा खबर दिल्ली के मोती नगर की एक दुकान के चेंजिग रूम में मिला...

दिल्ली के मोती नगर की एक दुकान के चेंजिग रूम में मिला युवती का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

4
0

Source :- INDIATV NEWS

दिल्ली के मोती नगर इलाके के 5/8 ब्लॉक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुकान के चेंजिंग रूम से एक युवती का शव बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवती इसी दुकान में काम करती थी। बताया जा रहा है कि दुकान में एक युवक भी काम करता था। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।


अबतक क्या क्या पता चला…
जांच में पुलिस ने बताया कि, मृतक लड़की नाबालिग है और घरवाले लड़की की उम्र 16 साल बता रहे हैं। घरवाले सूरज नामक लड़के पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सूरज इस नाबालिग लड़की की बड़ी बहन का देवर है। परिवार वालों ने बताया कि सूरज इससे पहले भी दो बार लड़की से  मारपीट कर चुका है।  आज शाम 7 बजे के करीब घटना का पता चला, जिसके बाद लड़की का शव चेंजिंग रूम से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि, लगता है लड़की पर जब चाकू से हमला किया गया तब लड़की बचने के लिए चेंजिंग रूम में घुस गयी थी।

 मोती नगर के जिस दुकान की घटना बताई जा रही है वो एक कपड़ों का शोरूम है, जिसके ट्रायल/चेंजिंग रूम से युवती का शव मिला है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवती का नाम शबनम है। चेंजिंग रूम से उसका गला कटा हुआ शव बरामद हुआ है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद है और बारीकी से तहकीकात कर रही है। शोरूम और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
दिल्ली के मोहन गार्डन में दर्दनाक हादसा, जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

SOURCE : INDIATV NEWS