Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, तोड़ा ‘जवान’ और ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड, बनी...

‘रामायण’ ने रचा इतिहास, तोड़ा ‘जवान’ और ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/15/1200x900/Ramayana_4_1794709873680_DVAa_1794709893557_4QYq_42acc71a-e4e9-49c6-890f-e771abbbad6c_xT2E.jpg

‘रामायण’ ने पहले दिन शानदार कमाई की और भारत में दिवाली से पहले रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई।

Ramayana Box Office Collection Day 10: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब बज बना हुआ है। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म बन गई है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम और यश को रावण रोल के रोल में देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे। ऐसे में ‘रामायण’ गुरुवार 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के साथ ही हर तरफ बस इसी की चर्चा हो रही है। फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की और भारत में दिवाली से पहले रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई। इसके बाद, दिवाली की लंबी छुट्टियों के दौरान सोमवार और मंगलवार को फिल्म की कमाई ने फिर से रफ्तार पकड़ ली।

‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस अपडेट

बता दें कि ‘रामायण पार्ट 1’ की एडवांस बुकिंग रिलीज से 15 दिन पहले, दशहरा के मौके पर शुरू हुई। रिलीज के समय तक, फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये के टिकट बेच लिए थे। फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जो बॉलीवुड के इतिहास में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग रही। बुधवार को ‘रामायण’ 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई। Sacnilk के ताजा अपडेट के अनुसार, ‘रामायण’ ने दसवें दिन 71.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में ‘रामायण’ का अबतक का टोटल 684.20 करोड़ रुपये हो गया है।

देखिए इंडियन सिनेमा की टॉप 10 ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट…

1. पुष्पा 2- 1234.10 करोड़

2. धुरंधर 2- 1,149.30 करोड़

3. बाहुबली 2- 1,031 करोड़

4. केजीएफ चैप्टर 2- 859.70 करोड़

5. धुरंधर- 840.20 करोड़

6. आर आर आर- 782.20 करोड़

7. रामायण- 684.20 करोड़

8. कल्कि 2898 एडी- 646.31 करोड़

9. जवान- 643.87 करोड़

10. स्त्री 2- 625.27 करोड़

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। दो भागों में बनी यह महागाथा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी, साथ ही इसे IMAX में भी रिलीज करने की योजना है। ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो गया है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN