Source :- LIVE HINDUSTAN
रूस ने दावा किया है कि उसने रात भर में यूक्रेन के 1300 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए हैं। रूस ने कहा कि इनमें से की ड्रोन काला सागर के ऊपर थे। यूक्रेन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
रूस और यूक्रेन के बीच चार साल से ज्यादा से चल रहा युद्ध थमने का कोई रास्ता अब भी नजर नहीं आ रहा है। आए दिन दोनों एक दूसरे पर बेहद घातक हमले करतेहैं। इसी बीच रूस ने दावा किया है कि उसने रात भर में यूक्रेन के 1336 ड्रोन मार गिराए हैं। रूस ने कहा कि इसमें से कई ड्रोन रूस की जमीन पर थे तो कई समंदर के ऊपर मंडरा रहे थे। अजोव और काले सागर के ऊपर भी यूक्रेनी डोरों को मारा गया है।
काला सागर में जहाज पर ड्रोन हमला
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि काला सागर में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर ड्रोन हमला किया गाय है। रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूनान के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे उसमें आग लग गई। हालांकि, चालक दल ने आग पर काबू पा लिया। पिछले महीने बुल्गारिया और रोमानिया के तटों के पास कई मालवाहक जहाजों और तेल टैंकरों पर हवाई या ड्रोन से हमले किए गए थे।
यूक्रेन ने भी रूस पर लाया आरोप
यूक्रेन की सरकारी आपात स्थिति सेवा ने रविवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी शहर ज़ापोरिज़िया में रात भर हुए रूसी हवाई हमलों में छह और लोग घायल हो गए, जिनमें दो साल का एक बच्चा भी शामिल है। जेलेंस्की ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में रूस ने यूक्रेन पर 2,300 से अधिक ड्रोन हमले किये हैं।
गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने रविवार को बताया कि यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस के रोस्तोव क्षेत्र में दो बिजली सब-स्टेशन क्षतिग्रस्त हो गए, और इस घटना में एक मुख्य इंजीनियर की मौत हो गई। स्ल्यूसर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ड्रोन के मलबे कारों पर गिरने से चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ट्रोइत्स्कोये गांव में एक ‘उत्पादन इकाई’ पर मलबा गिरने से एक और व्यक्ति घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि छह लोग घायल हो गए, और शहर के कुछ हिस्सों में गर्म पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी सेनाओं ने रात भर में 533 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। ये ड्रोन रूस के 13 क्षेत्रों, यूक्रेन के कब्जे वाले प्रायद्वीप क्रीमिया, और काला सागर तथा अज़ोव सागर के ऊपर मौजूद थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




