Home LIFESTYLE NEWS HINDI केरल का गांव कैसे बना ‘जटायु की धरती’? रामायण से जुड़ी है...

केरल का गांव कैसे बना ‘जटायु की धरती’? रामायण से जुड़ी है इस अनोखी जगह की दिलचस्प कहानी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केरल के कोल्लम जिले में स्थित ‘चदयामंगलम’ नामक जगह पर ‘जटायु अर्थ सेंटर’ बना है। जहां फिल्म रामायण रिलीज होने के बाद से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया है। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में डिटेल्स।

जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो लोगों पर छाप छोड़ देती है। हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण – भाग 1’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है और इस फिल्म ने कई लोगों को प्रभावित किया है। इस फिल्म में रामायण के मुख्य पात्रों को बहुत अच्छी तरह से दर्शाया गया है। इस फिल्म के मुख्य पात्रों में से एक पौराणिक पक्षी ‘जटायु’ को भी बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है। फिल्म में केरल के एक गांव में बने ‘जटायु की धरती’ को अच्छे से दर्शाया गया है। फिल्म के रिलीज होने के बाद, इस जगह को देखने के लिए वहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। ऐसे में यहां जानते हैं इस जगह के बारे में डिटेल्स।

केरल का एक गांव कैसे बन गया जटायु की भूमि?

जटायु श्री राम के आजीवन मित्र हैं। जब रावण माता सीता का अपहरण करते हैं, तो जटायु उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं। इस कोशिश में जटायु अपने प्राणों की आहुति दे देते है। माना जाता है कि यह पक्षी केरल की एक जगह पर गिरा था, जहां उसने अपने प्राण त्यागे। केरल के कोल्लम जिले में स्थित ‘चदयामंगलम’ नामक इस जगह पर अब ‘जटायु अर्थ सेंटर’ बना हुआ है।

क्या है यहां का मुख्य आकर्षण

इस विशाल मूर्ति के अंदर कई लेवल वाला एक ऑडियो-विजुअल म्यूजियम और एक शानदार 6D थिएटर है। पर्यटक यहां एक ऐतिहासिक मंदिर स्थल भी देख सकते हैं, जहां भगवान राम के पदचिह्न होने की मान्यता है। रोमांच के शौकीनों के लिए आसपास के इलाके में एक बड़ा एडवेंचर पार्क है।

इस जगह पर क्या है पर्यटकों के लिए आकर्षण

1) केबल कार- जटायु को पहाड़ की चोटी पर बना है। इसलिए यहां तक पहुंचने के लिए स्विस तकनीक से बनी केबल कार की सुविधा है।

2) चोटी तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां- रोमांच पसंद करने वाले लोग पैदल रास्ते से भी पहाड़ी पर पहुंच सकते हैं। इस चोटी तक पहुंचने के लिए 826 सीढ़िया चढ़नी होंगी।

3) एडवेंचर एक्टिविटी- यहां जिपलाइन, रॉक क्लाइंबिंग और अन्य रोमांचक एक्टिविटी की व्यवस्था की गई है।

4) प्राकृतिक नजारे- पहाड़ी की चोटी से आसपास की हरियाली, घाटियों और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। अगर आप भी सुंदर नजारों को देखने के लिए किसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो यहां जा सकते हैं।

कैसे पहुंचे

1) हवाई मार्ग से

सबसे नजदीकी एयरपोर्ट तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से जटायु अर्थ सेंटर की दूरी लगभग 50-55 किलोमीटर है। यहां से टैक्सी या कैब लेकर चदयमंगलम पहुंच सकते हैं।

2) रेल मार्ग से

नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन कोल्लम जंक्शन है। कोल्लम रेलवे स्टेशन से जटायु अर्थ सेंटर की दूरी लगभग 37 किलोमीटर है। आप स्टेशन से टैक्सी और बस के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है।

3) सड़क मार्ग से

जटायु बर्ड सैंचुरी तिरुवनंतपुरम से करीब 50-55 किलोमीटर दूर और कोल्लम से करीब 37 किलोमीटर और कोच्चि से करीब 150-160 किलोमीटर है।

क्या वास्तव में वही जगह है जहां गिरे थे जटायु?

चदयमंगलम में जटायु के गिरने की बात स्थानीय धार्मिक मान्यता और लोककथा पर आधारित है। इसे प्रमाणित करने वाला कोई ऐतिहासिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।

फोटो क्रेडिट- sarkeetwithajmal

SOURCE : LIVE HINDUSTAN