Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 12 साल बाद ‘रोडीज’ में हुई रघु राम की वापसी, बोले –...

12 साल बाद ‘रोडीज’ में हुई रघु राम की वापसी, बोले – ‘इट्स टाइम टू शेक एवरीथिंग अप अगेन’

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

रघु राम निस्संदेह रियलिटी शो ‘रोडीज’ के सबसे लोकप्रिय जजों में से एक हैं। वह शो के पहले सीजन से लेकर 11वें सीजन तक इसका हिस्सा रहे और 2014 में इसे छोड़ दिया। अब 12 साल बाद वह शो के 21वें सीजन ‘रोडीज रीबर्थ’ के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी वापसी की घोषणा के लिए सोमवार को मुंबई में एक इवेंट आयोजित किया गया था। रघु राम ‘रोडीज’ में एक नए ट्विस्ट के साथ दस्तक देने वाले हैं। रियलिटी शो में अपने सख्त रवैये और दमदार मौजूदगी के लिए मशहूर ये अभिनेता और टीवी प्रेजेंटर अब ‘रोडीज रीबर्थ’ के नए सीजन में लौट रहे हैं। रघु ने 2014 में अपने भाई राजीव राम के साथ शो छोड़ दिया था, जिसका कारण उन्होंने प्रोड्यूसर्स का दखल बताया था।

रघु राम ने क्यों की ‘रोडीज रीबर्थ’ में वापसी?

इवेंट में ‘रोडीज’ में अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए रघु ने कहा, ‘बीस साल बीत चुके हैं और अब हम अपने तीसरे दशक में कदम रख रहे हैं। पहले 10 सालों तक इसका एक खास फॉर्मेट था, लेकिन अगले स्तर तक पहुंचने के लिए उस फॉर्मेट को खत्म करना जरूरी था। फिर नए गैंग लीडर्स आए और शो की लोकप्रियता और बढ़ गई। अब, जब हम अपने तीसरे दशक में एंट्री कर रहे हैं तो सब कुछ फिर से बदलने का समय आ गया है। इसीलिए मैंने ‘रीबर्थ’ का विकल्प चुना है।’

‘रोडीज रीबर्थ’ में गेम चेंजर की एंट्री

रघु राम ने आगे कहा, ‘मुझे डर है कि कहीं गैंग लीडर्स थोड़े कंफर्टेबल न हो जाएं, क्योंकि वे सभी विजेता रहे हैं, इसीलिए वे गैंग लीडर्स हैं। उनमें से हर कोई शो जीतने की क्षमता रखता है। उनकी रणनीतियां पहले से तय हैं, लेकिन क्या होगा अगर मैं पूरा खेल ही बदल दूं? यह काफी दिलचस्प होने वाला है। इट्स टाइम टू शेक एवरीथिंग अप अगेन।’

रोडीज रीबर्थ की रिलीज डेट

‘रोडीज रीबर्थ’ 16 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ। इसका हर एपिसोड शुक्रवार और शनिवार शाम 7 बजे MTV चैनल पर प्रसारित होगा। ‘रोडीज रिबर्थ’ दर्शक दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आप यह शो नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर एक साथ स्ट्रीम होगा। जहां प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया और निखिल चिनप्पा गैंग लीडर्स के रूप में वापसी कर रहे हैं। वहीं ‘रोडीज रीबर्थ’ में अभिषेक मल्हान, बसीर अली और बानी जे नए गैंग लीडर्स हैं।

रोडीज के मशहूर विजेता

‘रोडीज’ सबसे लोकप्रिय और पुराने रियलिटी शोज में से एक है। इसकी शुरुआत 2003 में हुई थी। इस शो के कई विजेता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहुत मशहूर हुए हैं, जैसे आयुष्मान खुराना, आशुतोष कौशिक, आंचल खुराना, प्रिंस नरूला से लेकर गुल्लू तक का नाम शामिल है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस शो के सीजन 21 का विजेता कौन बनता है।

ये भी पढ़ें – ‘दो बार आत्महत्या करने का बनाया मन’, रोडीज में शांभवी शर्मा ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मशहूर बॉलीवुड परिवार की थीं बहू

SOURCE : KHABAR INDIATV