Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण की कमाई ने चौंकाया, पुष्पा 2 को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर...

रामायण की कमाई ने चौंकाया, पुष्पा 2 को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ने से अब बस इतना दूर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/17/1200x900/pushpa_2_ramayana_1794888926368_VaCa_1794888926495_Ni3r_c85a9fc1-5fd7-467d-9da7-22a6cd187752_KL2U.png

Ramayana vs Pushpa 2: ‘रामायण’ ने 12 दिनों में विदेशों में ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा। अब दुनियाभर की कमाई में अल्लू अर्जुन की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने पर नजर है।

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। ‘रामायण’ ने अब तक ‘धुरंधर’, ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, अब इसकी नजर अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के रिकॉर्ड पर है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की?

सबसे पहले बात करते हैं दोनों फिल्मों के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने अपने पूरे सिनेमाई सफर में भारत में 1,234.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज के महज 12 दिनों में भारत में 792.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। मतलब ‘रामायण’ को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 441.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी।

ये भी पढ़ें: Ramayana Day 13 LIVE: रामायण का आज 13वां दिन, वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ के करीब पहुंची रणबीर की फिल्म

विदेशों में ‘रामायण’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

विदेशों में कमाई के मामले में ‘रामायण’ ने बाजी मार ली है। फिल्म ने रिलीज के महज 12 दिनों में ओवरसीज मार्केट से 490 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। दूसरी तरफ, ‘पुष्पा 2’ ने अपने पूरे सिनेमाई सफर के दौरान विदेशों से करीब 271 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह ‘रामायण’ ने सिर्फ 12 दिनों में ही ‘पुष्पा 2’ के लाइफटाइम ओवरसीज कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: वरुण ग्रोवर को सुनील लहरी का जवाब, बोले- रामायण मूवी में राम और दिव्य लगते अगर…

क्या ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘रामायण’?

अब बात करते हैं दोनों फिल्मों की दुनियाभर में हुई कुल कमाई की। फिलहाल इस मामले में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ आगे चल रही है। फिल्म ने अपने लाइफटाइम में दुनियाभर में 1,742.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, ‘रामायण’ ने रिलीज के 12 दिनों में ही दुनियाभर में 1,437.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बीच अब करीब 304.85 करोड़ रुपये का अंतर रह गया है। यानी ‘रामायण’ को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दुनियाभर में अभी 304.85 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

ये भी पढ़ें: रामायण में इस एक्टर ने निभाए हैं 7 किरदार, फिल्म देखते वक्त आपने गौर किया?

टेबल से समझिए बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित

फिल्म/कलेक्शन पुष्पा 2 रामायण
भारत (नेट) 1234.10 करोड़ रुपये 792.60 करोड़ रुपये
विदेश (ग्रॉस) 271 करोड़ रुपये 490 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड (ग्रॉस) 1742.10 करोड़ रुपये 1427.25 करोड़ रुपये

SOURCE : LIVE HINDUSTAN