Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 : स्काउट के लिए लव गिल से भिड़ीं आम्रपाली...

Bigg Boss 20 : स्काउट के लिए लव गिल से भिड़ीं आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस के मुंह ने निकला सच- जानती थी कि…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/17/1200x900/big_1794908406507_GQWa_1794908418621_Xk2x_b90c9cbb-3fc9-4768-8717-95ed05a7d2e5_4IqU.jpg

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है और इस प्रोमो को देख आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि शो की 2 कंटेस्टेंट्स आम्रपाली दुबे और लव गिल एक-दूसरे से भिड़ गईं।

बिग बॉस 20 शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में खूब हंगामे हो रहे हैं। अब शो के शुरुआत में एक-दूसरे के क्लोज रहे लव गिल और आम्रपाली दुबे के बीच अनबन आ गई है। दोनों के बीच शो में बड़ा हंगामा हो गया। दोनों एक-दूसरे के सामने आकर खूब चिल्लाए और इस बार उनकी लड़ाई की वजह थे स्काउट ओपी।

क्या है शो के प्रोमो में

दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो की शुरुआत होती है आम्रपाली से जो बोलती हैं स्काउट का क्या इन्टेनशन क्या था तेरे साथ, सलमान सर ने जब पूछा तो तूने क्या जवाब दिया। इस पर लव, स्काउट से बोलती हैं कि मैं यहां पर ये नहीं समझाऊंगी। लव की बात सुनकर स्काउट चिढ़ जाते हैं और बोलते हैं कि मैंने बोला क्या कुछ? मुझपर क्यों आकर चढ़ रही है।

तब लव चिल्लाते हुए बोलती हैं कि जब मेरा भाई था तो था, अब कुछ नहीं लगता मेरा वो। आम्रपाली बोलती हैं कि यही तो मेरा पॉइंट है।

इसके बाद लव चिल्लाते हुए बोलती हैं किचन से कि घर पर किसी ने भी मेरे किरदार पर उंगली उठाई तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। फिर आम्रपाली बोलती हैं कि तेरे जवाब पर मैं उंगली उठाऊंगी क्योंकि मुझे स्काउट का इन्टेन्शन पता था।

आम्रपाली का दिखा बोल्ड रूप

फिर लव चिल्लाती हैं कि मुझे भी जब तक पता था तो पता था। वहीं आम्रपाली भी फिर चीखते हुए बोलती हैं कि तो बोलना था, नरेटिव मत बदलो।

इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, आम्रपाली की बातों पर लव गिल का हुआ मेजर आउटबर्स्ट।

लोगों के रिएक्शन

वीडियो पर लोगों के बहुत रिएक्शन्स आ रहे हैं और कई लोग आम्रपाली को सपोर्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, फाइनली आम्रपाली सही ट्रैक पर आ गई हैं खेलने के लिए। एक ने लिखा कि क्या खेल रही हैं आम्रपाली मजा आ गया। एक ने कमेंट किया कि ये कितना रूड था आम्रपाली, प्लीज दोबारा करो। एक ने लिखा वाह आम्रपाली शआनदार। एक ने लिखा कि आम्रपाली तो आग है। एक ने कमेंट किया कि क्या खेल रही है आम्रपाली…मजा आ गया।

काजी ने भी लगाई थी क्लास

दरअसल, इससे पहले वीकेंड का वार में भी काजी, स्काउट को समझाते हैं और बोलते हैं कि लव तुम्हें यूज कर रही हैं। तुम बस अब अपने लिए खेलो। इतना ही नहीं जब लव आ जाती हैं तो काजी इतना भड़क जाते हैं तो वह चिल्लाने लग जाते हैं। चिल्लाकर लव को स्काउट से दूर रहने को बोलते हैं।

आम्रपाली ने लव को कई बार समझाया

आम्रपाली काफी समय से लव को समझा रही हैं कि वह स्काउट को रिएलिटी चेक दें क्योंकि स्काउट का गेम चेंज कर रहा है। वहीं आम्रपाली ने कई बार खुलकर बोला है कि आम्रपाली बस स्काउट की फीलिंग को यूज कर रही हैं।

वहीं यंग डीएसए भी यही बोलते हैं कि लव, स्काउट को यूज कर रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN