Source :- INDIATV NEWS

Highlights
- मनीला में QUAD की बैठक
- पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगा
- पीएम मोदी ने तिरंगे के लिए क्या कहा
मनीला में QUAD की बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री @narendramodi ने जगह दर्शाने के लिए रखे गए भारतीय तिरंगे को जमीन से उठाया और उसे अपनी जेब में रख लिया। पीएम मोदी ने कहा, यह एक छोटा सा कदम है, लेकिन यह तिरंगे के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाता है। पीएम मोदी ने कहा, एक ऐसा ध्वज जो पूरे राष्ट्र के सम्मान, इतिहास और गौरव का प्रतीक है। पीएम मोदी ने घोषणा की-पहला क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम 2027 की मेजबानी करेगा भारत, मुंबई में होगा आयोजन। फिलीपींस से रवाना होने से पहले दिए गए एक बयान में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आसियान क्षेत्र के साथ भारत के संबंध, “भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ (Act East Policy) के केंद्र में हैं।”
देखें वीडियो
विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्वाड बैठक में, प्रधानमंत्री मोदी ने “एक रचनात्मक और भरोसेमंद क्वाड साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और आपदा प्रबंधन में सहयोग के जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और लचीलेपन को बढ़ावा देना है।”
क्वाड की बैठक में क्या हुआ?
- मनीला में हुई बैठक के बाद, क्वाड समूह ने ‘इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम सर्विलांस कोलैबोरेशन’ (हिंद-प्रशांत समुद्री निगरानी सहयोग) की घोषणा की। यह “सूचना साझा करने और समुद्री क्षेत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाने की एक नई पहल” है।
- बयान में आगे कहा गया, “2027 में, हमारे P-8 और P-3C गश्ती विमान पहली बार क्वाड के ढांचे के तहत एक समुद्री अभ्यास में हिस्सा लेंगे, जिससे हमारे समुद्र और अधिक सुरक्षित हो जाएंगे।”
- मनीला शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ’10 महीने के भीतर’ रेयर अर्थ (दुर्लभ मृदा तत्वों) के उत्पादन में चीन की बराबरी कर लेगा।
- जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ एक चर्चा में बोलते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ‘क्वाड’ दुनिया की सबसे सफल साझेदारियों में से एक है।
- मोदी की मनीला यात्रा यह संकेत देती है कि समुद्री, डिजिटल और आर्थिक सहयोग के ज़रिए एक स्थिर और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र बनाने के लिए, आसियान (ASEAN) के साथ भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और गहरी हो रही है।
SOURCE : INDIATV NEWS



