Home rss sports hindi ‘उन्हें क्यों नहीं चुना गया, यह मेरी समझ से परे है’, सिराज...

‘उन्हें क्यों नहीं चुना गया, यह मेरी समझ से परे है’, सिराज के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में लिमिटेड ओवर्स सीरीज खत्म होने के बाद अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है, जिसमें पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई थी जिसमें चार तेज गेंदबाजों को तो खिलाने का फैसला लिया गया लेकिन उसमें मोहम्मद सिराज का नाम शामिल नहीं था। टीम मैनेजमेंट और कप्तान शुभमन गिल के इस फैसले को लेकर सभी ने हैरानी जताई जिसमें एक नाम पूर्व भारतीय खिलाड़ी और महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल सुनील गावस्कर का भी शामिल है, जिन्होंने सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

सिराज ने आपके लिए विदेशी परिस्थितियों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है

मोहम्मद सिराज को वेलिंग्टन टेस्ट में नहीं शामिल करने के फैसले को लेकर सुनील गावस्कर ने ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि सिराज ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर विदेशी परिस्थितियों में उनके खेल को देखते हुए। मैनेजमेंट ने उस गेंदबाज को बाहर क्यों रखा, जिसने लगातार देश के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। जब वह टेस्ट स्क्वॉड के साथ जल्दी नहीं जुड़े थे, तभी कुछ संकेत मिल गए थे। मुझे लगा था कि जब उन्होंने आखिरी वनडे मैच खेला, तो उन्हें टेस्ट टीम में भी मौका मिलेगा। लेकिन यह वाकई हैरान करने वाला है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कभी देश के लिए खेलते निराश किया है। उन्होंने कभी निराश नहीं किया है।

सिराज की गेंदबाजी की लय में भी कोई खास गिरावट नहीं दिखी

सुनील गावस्कर ने मोहम्मद सिराज को लेकर अपने बयान में आगे कहा कि उनकी गेंदबाजी में कोई कमी नहीं है। उनकी लय अच्छी है। हाल ही में उन्होंने जितना भी क्रिकेट खेला है, उसमें वह काफी अच्छे दिखे हैं। उन्हें क्यों नहीं चुना गया, यह मेरी समझ से परे है। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि जिन खिलाड़ियों को उनकी जगह चुना गया है, वह अच्छा प्रदर्शन करें। बता दें कि वेलिंग्टन 

टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज के रूप में बुमराह के अलावा आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज को मौका मिला है।

ये भी पढ़ें

 

सैंडपेपरगेट पर 8 साल बाद कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरी टीम जानती थी साजिश, हमें बनाया गया बलि का बकरा

लिटन दास ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शतक लगाने के बाद अब विकेटकीपिंग में रचा इतिहास

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV