Source :- KHABAR INDIATV
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है, जोकि वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने पहले ही टेस्ट में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है। हालांकि इससे टॉम कतई खुश नहीं होंगे। पहले टेस्ट के पहले ही दिन न्यूजीलैंड की टीम संकट में घिरी नजर आ रही है। हालांकि अभी चार और दिन का खेल बाकी है, इसमें कुछ भी हो सकता है।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग, टॉम लैथम का नहीं खुला खाता
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को पहली सफलता पहले ओवर में ही मिल गई, जब जसप्रीत बुमराह ने टॉम लैथम को आउट कर दिया। उस वक्त टीम के तो दो रन बन गए थे, लेकिन लैथम अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। ये मैच की तीसरी बॉल थी और बुमराह ने लैथम को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने दो बॉल का सामना किया।
अब तक ओपनर के तौर पर 15 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं लैथम
अब टेस्ट क्रिकेट में टॉम लैथम ने शून्य पर आउट होने वाले ओपनर्स की लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है। वे 15 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। हालांकि इस मामले में पहले नंबर पर क्रेग ब्रेथवेट हैं, जो 19 बार ओपनिंग करते हुए शून्य पर आउट हुए हैं। दूसरे नंबर पर माइक अथर्टन हैं, जो 17 बार सलामी बल्लेबाज के तौर पर शून्य पर आउट हुए हैं। श्रीलंका के बल्लेबाज मार्वन अटापट्टू 16 बार डक पर पवेलियन लौट गए हैं। वीरेंद्र सहवाग और टॉम लैथम अब बराबरी पर हैं।
भारत ने जल्द ही पवेलियन भेज दिए न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाज
पहले ही ओवर में भारत को जो सफलता मिली, उसका फायदा टीम ने उठाया और लगातार विकेट निकलते चले गए। डेवोन कॉन्वे भी चार ही रन बना सके। रचिन रवींद्र ने 15 रन बनाए। डेरिल मिचेल भी एक ही रन बनाने में कामयाब रहे। टॉम ब्लेंडल 5 रन बनाकर पवेलियन गए। इस बीच तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आए हेनरी निकोल्स ने जरूर एक छोर थामे रखा और टीम को संकट से बाहर निकालने का काम किया। न्यूजीलैंड के 5 विकेट केवल 70 ही रन पर गिर गए थे, तब उन्हें ग्लेन फिलिप्स का साथ मिला। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई और टीम 100 के आगे निकल पाई।
यह भी पढ़ें
महज तीसरी गेंद पर बड़ा शिकार! बुमराह की इस जादुई गेंद ने टॉम लैथम को किया पूरी तरह चित, देखें VIDEO
पंत के कहने के बावजूद नहीं लिया DRS, टीम इंडिया पर पड़ ना जाए यह फैसला भारी?
SOURCE : KHABAR INDIAN TV




