Source :- KHABAR INDIATV
जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जैसे ही पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ, बुमराह ने पहले ही ओवर में विकेट निकाल दिया। इसके बाद भी वे कहर बरपाते रहे। इस बीच जसप्रीत अब भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दसवें नंबर के गेंदबाज बन गए हैं। उनसे आगे अब 9 और गेंदबाज हैं। बुमराह ने पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया है।
टॉम लैथम को शून्य पर आउट कर किया आगाज
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान शुभमन गिल के फैसले को बुमराह ने मैच की तीसरी ही बॉल पर सही साबित किया और कप्तान टॉम लैथम को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद भी उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की। जब टी ब्रेक हुआ, तब तक न्यूजीलैंड की टीम 140 रन पर अपने पांच विकेट गवा चुकी थी। हालांकि न्यूजीलैंड के 5 विकेट तो 70 रन पर ही गिर चुके थे, इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिस्प ने मोर्चा संभाला और बड़े स्कोर की ओर बढ़ने की कोशिश की।
बुमराह ने न्यूजीलैंड के पांच में से तीन विकेट अपने नाम किए
टी ब्रेक तक बुमराह ने 12 ओवर की गेंदबाजी की और इसमें पांच मेडन ओवर डालकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने केवल 31 ही रन खर्च किए। इन तीन विकेट के साथ ही बुमराह के टेस्ट क्रिकेट में 237 विकेट हो गए हैं। पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने 67 टेस्ट मैच खेलकर 236 विकेट लिए थे, अब बुमराह उनसे आगे निकल गए हैं और दसवें नंबर पर पहुंचने में कामयाब रहे।
भारत के लिए अनिल कुंबले ने लिए हैं सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं, उन्होंने 132 टेस्ट खेलकर 619 सफलताए अर्जित की हैं। दूसरे नंबर पर अश्विन हैं, जिन्होंने 106 टेस्ट खेलकर 537 विकेट अपने नाम किए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज अभी भी कपिल देव ही हैं, जिन्होंने 131 टेस्ट में 434 विकेट लिए थे। हालांकि अभी बुूमराह उनसे काफी पीछे हैं, लेकिन धीरे धीरे उस ओर बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें
वीरेंद्र सहवाग की बराबरी पर पहुंचे टॉम लैथम, पहले ही टेस्ट में हो गया कप्तान के साथ खेल
महज तीसरी गेंद पर बड़ा शिकार! बुमराह की इस जादुई गेंद ने टॉम लैथम को किया पूरी तरह चित, देखें VIDEO
SOURCE : KHABAR INDIAN TV




