Home LIFESTYLE NEWS HINDI ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? तेल, लोशन या कुछ और…डॉक्टर से जानें क्या...

ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? तेल, लोशन या कुछ और…डॉक्टर से जानें क्या वाकई करेगा काम!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए मार्केट में तरह तरह के प्रोडक्ट्स आने लगे हैं। लेकिन क्या ये वाकई काम करते हैं? क्या नेचुरली ब्रेस्ट के साइज को बढ़िया जा सकता है, ये इंप्लांट ही एकमात्र विकल्प है? डॉक्टर से जानें इन तमाम सवालों के जवाब।

कुछ महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज को ले कर काफी चिंता में रहती हैं और उनके मन में इससे जुड़े कई सवाल बने रहते हैं। आजकल तो ब्यूटी स्टैंडर्ड्स ही इतने टॉक्सिक हो गए हैं कि ब्रेस्ट साइज छोटा हो, तो कई महिलाएं इनसिक्योर होने लगती हैं। यहां समझने की जरूरत है कि आप जैसी हैं, वैसी बहुत खूबसूरत हैं। किसी के कहने या दवाब में आ कर आपको खुद को बदलने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आप खुद चाहती हैं कि आपकी ब्रेस्ट साइज थोड़ा सा इंक्रीज हो, तो लाजमी है कि आपके मन में इससे जुड़े कई सवाल होंगे। जैसे क्या ब्रेस्ट ग्रोथ के लिए कोई ऑयल, सप्लिमेंट, क्रीम या लोशन आता है? क्या नेचुरली ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाया जा सकता है? इन्हीं सवालों के जवाब दिए हैं डॉ वर्तिका विश्वानी ने। आइए विस्तार में जानते हैं।

इन 3 फैक्टर्स पर निर्भर होता है ब्रेस्ट का साइज

डॉ वर्तिका बताती हैं कि आपके ब्रेस्ट का साइज मुख्यत तीन फैक्टर्स पर डिपेंड होता है- जेनेटिक्स, हार्मोंस और ओवरऑल बॉडी फैट। यानी आपके ब्रेस्ट का आकार काफी हद तक आनुवंशिक बनावट, हार्मोनल बदलाव और आपके शरीर में मौजूद कुल फैट की मात्रा पर निर्भर होता है। यही वजह है कि हर महिला का ब्रेस्ट साइज अलग होता है और बॉडी फैट के हिसाब से कम और ज्यादा भी होता रहता है।

क्या ऑयल और लोशन लगाने से बढ़ सकता है साइज?

आजकल मार्केट में कई तरह के ब्रेस्ट ग्रोथ ऑयल, लोशन और क्रीम आने लगे हैं, जो दावा करते हैं कि इन्हें लगाने से कुछ ही दिनों में ब्रेस्ट साइज इंक्रीज हो जाएगा। कई होम रेमेडीज में भी तेल से ब्रेस्ट मसाज करना इफेक्टिव माना जाता है। हालांकि डॉक्टर के मुताबिक ऑयल लगाने से सिर्फ स्किन मॉइश्चराइज हो सकती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ सकता है। लेकिन टिश्यू की ग्रोथ इससे संभव नहीं है। कुल मिलाकर ये दावे पूरी तरह भ्रामक हैं कि किसी तेल या लोशन को लगाने से ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाएगा।

क्या सप्लीमेंट्स और पिल्स इफेक्टिव हैं?

ब्रेस्ट ग्रोथ के लिए कई महिलाएं हार्मोनल पिल्स और सप्लीमेंट्स भी लेती हैं। डॉक्टर के मुताबिक इन्हें लेने से भी ब्रेस्ट का साइज ग्रो नहीं होता है। उल्टा बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ भी ऐसा लेना, सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में एक्सरसाइज कितनी इफेक्टिव हैं?

सोशल मीडिया पर कई लोग ब्रेस्ट ग्रोथ के लिए चेस्ट से जुड़ी एक्सरसाइज शेयर करते हैं। डॉ वर्तिका कहती हैं कि पुश अप्स और बाकी चेस्ट रिलेटेड एक्सरसाइज करने से चेस्ट की मसल्स मजबूत होती हैं, लेकिन ब्रेस्ट बड़े नहीं होते। क्योंकि ब्रेस्ट फैट और ग्रंथियों से बने होते हैं, मसल्स से नहीं।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने का एकमात्र तरीका क्या है?

डॉक्टर कहती हैं कि अगर आप वाकई अपने ब्रेस्ट का साइज बढ़ाना चाहती हैं, तो ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन और ब्रेस्ट इम्प्लांट ही एकमात्र सॉल्यूशन हैं। हालांकि फैट ग्राफ्टिंग भी की जा सकती है, लेकिन उससे उतना ज्यादा इम्प्रूवमेंट देखने को नहीं मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN