Home rss business hindi सहरसा से खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा के रास्ते अमृतसर तक...

सहरसा से खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा के रास्ते अमृतसर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

5
0

Source :- KHABAR INDIA TV

दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार मनाने के बाद अब लोग वापस अपने-अपने काम पर लौट रहे हैं। यही वजह है कि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से होकर आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी कड़ी में, पूर्व मध्य रेलवे रविवार, 22 नवंबर को बिहार के सहरसा से पंजाब के अमृतसर तक एक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।

22 नवंबर को सुबह 10:00 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी स्पेशल ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा से अमृतसर तक चलाई जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन की डिटेल्स साझा की है। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर- 04671, सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन रविवार, 22 नवंबर को सुबह 10:00 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी और 23 नवंबर को शाम 18:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यानी, ये स्पेशल ट्रेन 1611 किमी का लंबा सफर पूरा करने में 32 घंटे का समय लेगी।

कहां-कहां रुकेगी सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन

ये स्पेशल ट्रेन मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, बेगुसराय, बरौनी जंक्शन, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली जंक्शन, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन का पूरा टाइम टेबल (सहरसा से अमृतसर)

क्र. सं.

स्टेशन का नाम

स्टेशन कोड

आगमन 

प्रस्थान 

ठहराव

दूरी (किमी.)

1

सहरसा जंक्शन

SHC

—

10:00

प्रारंभ

0

2

मानसी जंक्शन

MNE

11:07

11:09

2 मिनट

45

3

खगड़िया जंक्शन

KGG

11:17

11:19

2 मिनट

53

4

बेगूसराय

BGS

11:49

11:51

2 मिनट

94

5

बरौनी जंक्शन

BJU

12:05

12:15

10 मिनट

109

6

शाहपुर पटोरी

SPP

13:25

13:30

5 मिनट

159

7

हाजीपुर जंक्शन

HJP

14:35

14:40

5 मिनट

197

8

सोनपुर

SEE

14:53

14:55

2 मिनट

203

9

छपरा

CPR

16:40

16:50

10 मिनट

258

10

बलिया

BUI

18:10

18:15

5 मिनट

321

11

गाजीपुर सिटी

GCT

19:30

19:35

5 मिनट

387

12

वाराणसी

BSB

21:25

21:35

10 मिनट

462

13

मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़

MBDP

23:25

23:40

15 मिनट

590

14

रायबरेली जंक्शन

RBL

01:10

01:15

5 मिनट

695

15

आलमनगर

AMG

03:10

03:20

10 मिनट

769

16

बरेली (उत्तर)

BE

07:25

07:27

2 मिनट

998

17

मुरादाबाद

MB

09:05

09:13

8 मिनट

1088

18

सहारनपुर जंक्शन

SRE

12:05

12:10

5 मिनट

1281

19

यमुनानगर जगाधरी

YJUD

12:40

12:42

2 मिनट

1311

20

अंबाला कैंट

UMB

13:40

13:45

5 मिनट

1382

21

धंधारी कलां

DDL

15:35

15:40

5 मिनट

1468

22

जालंधर सिटी

JUC

16:50

16:55

5 मिनट

1533

23

अमृतसर

ASR

18:00

गंतव्य

—

1611

सहरसा और अमृतसर के बीच चलाई जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप NTES या RAILONE मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, पुणे, हावड़ा जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में हजारों सीटें खाली, चेक करें पूरी लिस्ट

SOURCE : KHABAR INDIA TV