Home rss business hindi भारत में किस व्यक्ति ने दिया ₹25,93,00,00,000 का सबसे बड़ा दान, जानें...

भारत में किस व्यक्ति ने दिया ₹25,93,00,00,000 का सबसे बड़ा दान, जानें अंबानी-अडाणी ने कितने रुपये किए दान

6
0

Source :- KHABAR INDIA TV

भारत में वित्त वर्ष 2025-26 में 25,93,00,00,000 रुपये (2593 करोड़ रुपये) का सबसे बड़ा दान आया। देश की प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक के चेयरमैन शिव नादर की ने पिछले वित्त वर्ष में 2593 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा दान किया। उन्होंने ये राशि कई तरह के सामाजिक कामों के लिए खर्च किए। हुरुन इंडिया और एडेलगिव की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई। 

अडाणी फैमिली ने 127 प्रतिशत बढ़ाया दान

रिपोर्ट के अनुसार, देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल गौतम अडाणी और उनके परिवार का दान 127 प्रतिशत बढ़कर 877 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 में सबसे ज्यादा दान देने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर गौतम अडाणी और उनका परिवार रहा। बजाज फैमिली ने लिस्ट में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा। बजाज फैमिली का दान 42 प्रतिशत बढ़कर 632 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, मुकेश अंबानी का दान 1 प्रतिशत घटकर 620 करोड़ रुपये रहा। वे दानदाताओं की लिस्ट में चौथे स्थान पर रहे।  

वित्त वर्ष 2025-26 में 219 दानदाताओं ने दान किए 11,554 करोड़ रुपये

‘एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2026’ में 219 दानदाता शामिल हैं। इन सभी ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 11,554 करोड़ रुपये का दान दिया। ये इससे पिछले वित्त वर्ष में दिए गए 10,380 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत ज्यादा है। हुरुन इंडिया के फाउंडर और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा कि इकोनॉमी में बढ़ती असमानता को लेकर चिंताओं के बीच ये सवाल अहम है कि समृद्धि का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए और उनके लिए मौके कैसे पैदा किए जाएं। उन्होंने कहा कि ये लिस्ट इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का ब्योरा देती है। 

इन्फोसिस फैमिली का कुल दान 920 करोड़ रुपये

रिपोर्ट के मुताबिक, 19 लोगों ने 100 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा का दान दिया। वहीं, 32 लोगों ने 50 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा और 80 लोगों ने 20 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा का योगदान किया। साइरस एस. पूनावाला और अदार पूनावाला का दान 94 प्रतिशत बढ़कर 336 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, सुधीर मेहता और समीर मेहता का दान 77 प्रतिशत बढ़कर 334 करोड़ रुपये रहा। रिपोर्ट में कहा गया कि ‘इन्फोसिस फैमिली’ का कुल दान 920 करोड़ रुपये रहा। इसमें नंदन नीलेकणि, रोहिणी नीलेकणि, एस गोपालकृष्णन, के दिनेश, कुमारी शिबुलाल और एन आर नारायण मूर्ति का योगदान शामिल है।

ये भी पढ़ें

बाजार में मिल रहा मिलावटी सोना, ग्राहकों के लिए खरीदारी करते समय इन बातों का खास ध्यान रखने की सलाह

SOURCE : KHABAR INDIA TV