Home rss business hindi बिहार में 9.76 KM लंबे नीतीश सेतु का हुआ उद्घाटन, बनाने में...

बिहार में 9.76 KM लंबे नीतीश सेतु का हुआ उद्घाटन, बनाने में खर्च हुए ₹4280 करोड़, 6 लेन वाले ब्रिज से किन्हें होगा फायदा- जानें अहम बातें

3
0

Source :- KHABAR INDIA TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने 6 लेन वाले ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन कर दिया। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच एक और बड़ा रोड लिंक खुल गया है। PMO के एक बयान के मुताबिक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखे गए इस पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर है, जिसे बनाने में लगभग 4280 करोड़ रुपये की लागत आई है। ये ब्रिज वैशाली जिले के बिदूपुर को पटना के बाहरी इलाके में स्थित कच्ची दरगाह से जोड़ेगा।

महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर ट्रैफिक का लोड कम होने की उम्मीद

नीतीश सेतु 19.7 किलोमीटर लंबे उस कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का एक मुख्य हिस्सा है, जो पटना में NH-22 पर स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली में NH-322 पर स्थित बिदूपुर से जोड़ती है। एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेयड स्ट्रक्चर वाले इस नए ब्रिज से महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर ट्रैफिक का लोड कम होने की उम्मीद है। इससे बिहार के दोनों हिस्सों के बीच यात्रा का समय भी घट जाएगा। इस ब्रिज से खासकर उन लोगों को काफी फायदा होगा, जिनकी पटना के साथ सड़क संपर्क की सुविधा सीमित है।

नीतीश सेतु से सबसे ज्यादा फायदा किन्हें

एक सरकारी रिलीज के अनुसार, नीतीश सेतु से सबसे ज्यादा फायदा वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके को मिलने की उम्मीद है, जो गंगा नदी से घिरा हुआ है और यहां कनेक्टिविटी भी काफी सीमित है। इस नए ब्रिज के बनने से राघोपुर दियारा के निवासियों के लिए पटना तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इस ब्रिज के रास्ते पटना के अस्पतालों, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स और अन्य जरूरी सर्विस तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

किसानों और व्यापारियों को भी होगा फायदा

इस ब्रिज का फायदा सिर्फ यात्रियों की आवाजाही के लिए ही नहीं बल्कि उत्तर बिहार के किसानों और व्यापारियों को बाजारों तक पहुंचने के लिए भी मिलेगा। इस ब्रिज के माध्यम से किसानों और व्यापारियों को एक ऐसा रास्ता मिलेगा, जिसके माध्यम से काफी कम समय में आवाजाही हो सकेगी। इससे कृषि उत्पादों और औद्योगिक सामानों के परिवहन में भी काफी सुधार होगा।

कृषि उत्पादों के परिवहन में मिलेगी काफी मदद 

नीतीश सेतु को उत्तर बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के एक बड़े मौके के रूप में भी देखा जा रहा है। बताते चलें कि ये एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां की जमीन काफी उपजाऊ है। बाजारों तक आसान पहुंच से विशेष रूप से लीची, केला, मक्का और सब्जी किसानों को लाभ होगा, जिन्हें अभी अपनी उपज के परिवहन के लिए कनेक्टिविटी से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों को उम्मीद है कि बिदूपुर-कच्ची दरगाह कॉरिडोर पर्यटन और लॉजिस्टिक्स के केंद्र के रूप में विकसित होकर निवेश को भी आकर्षित करेगा।

ये भी पढ़ें

चांदी के भाव में इस साल 2.46 लाख रुपये की भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 61% सस्ता हुआ सिल्वर

SOURCE : KHABAR INDIA TV