Home rss sports hindi ऑस्ट्रेलिया टूर के बीच इंग्लैंड के लिए आई बुरी खबर, स्टार ऑलआउंडर...

ऑस्ट्रेलिया टूर के बीच इंग्लैंड के लिए आई बुरी खबर, स्टार ऑलआउंडर हाथ टूटने के कारण हुआ बाहर

5
0

Source :- KHABAR INDIATV

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले T20I मुकाबले में मिली हार के बाद टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स चोट के कारण बाकी बचे ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए हैं। उनका दायां हाथ टूट गया है, जिसके चलते उन्हें बीच दौरे से ही स्वदेश लौटना पड़ेगा।

पहले T20I मैच के दौरान टूटा था हाथ

28 साल के विल जैक्स को यह चोट शनिवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान लगी। मैच के आखिरी ओवरों में बेन ड्वारशुइस की गेंद पर उन्होंने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ में लग गई। यह पारी का 19वां ओवर था और जैक्स इस ओवर की चार गेंदें खेलने के बाद चोटिल हो गए। उनके दाएं हाथ से खून भी निकलने लगा, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। जांच में उनके हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने उन्हें बाकी दौरे से बाहर करने का फैसला किया। जैक्स के बाहर होने से टीम को न सिर्फ एक अहम ऑलराउंडर की कमी खलेगी, बल्कि कप्तानी को लेकर भी उसकी योजनाओं में बदलाव करना पड़ा है।

टॉम बैंटन संभालेंगे इंग्लैंड की कप्तानी

विल जैक्स को ऑस्ट्रेलिया दौरे के पांचवें और आखिरी T20I मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तानी करनी थी। नियमित कप्तान हैरी ब्रूक साउथ अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिए पहले ही ऑस्ट्रेलिया छोड़ने वाले हैं। ऐसे में जैक्स को टीम की कमान सौंपी जानी थी। लेकिन चोट ने उनका यह इंतजार भी बढ़ा दिया। अब उनकी जगह टॉम बैंटन टीम की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी T20I मुकाबला 2 दिसंबर को कैनबरा में खेला जाएगा। वहीं, इंग्लैंड को 17 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करना है। ऐसे में जैक्स की चोट टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड, एन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक और थॉमस रेव।

यह भी पढ़ें:

छक्कों की बारिश में बेमिसाल ऋषभ पंत! ब्रेंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट भी छूटे पीछे

जो आज तक कोई भारतीय विकेटकीपर नहीं कर पाया, वो ऋषभ पंत ने कर दिखाया! कीवी गेंदबाजों के होश उड़ाते हुए रचा इतिहास

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV