Home rss sports hindi IND vs PAK LIVE SCORE: भारत ने की पाकिस्तान के खिलाफ वापसी,...

IND vs PAK LIVE SCORE: भारत ने की पाकिस्तान के खिलाफ वापसी, दो विकेट गिरते ही बनाई पकड़

5
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला इस वक्त दोहा में खेला जा रहा है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में दोनों की ए टीमें भिड़ रही हैं। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया है। पाकिस्तानी टीम इस वक्त बल्लेबाजी कर रही है। भारत के सामने जो भी लक्ष्य होगा, उसका पीछा किया जाएगा। मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में कमेंट्री आप यहां नीचे देख सकते हैं। साथ ही सभी बड़े अपडेट भी आपको मिलते रहेंगे।

भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों से हराया

भारत ए ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों के भारी अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की थी। इस मैच में भारत ने 332 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है, वहीं नेपाली टीम केवल 26 ही रन बनाकर आउट हो गई। बात अगर पाकिस्तान की करें तो उसने अपने पहले मैच में यूएई को 61 रनों से हराया है। भारत और पाकिस्तान ग्रुप बी में रखे गए हैं। इसमें दोनों टीमों के एक एक जीत के साथ दो दो अंक हैं, लेकिन बेहतरीन रन रेट के आधार पर टीम इंडिया पहले नंबर पर है और पाकिस्तानी टीम दूसरे नंबर पर है। 

भारतीय टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार

तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय ए टीम अभी यूएई से और भिड़ेगी, लेकिन आज का मैच जीतते ही उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ग्रुप ए में श्रीलंका की टीम पहले और बांग्लादेश की टीम दूसरे नंबर पर काबिज है। दोनों के चार चार अंक हो चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल में भारत को कौन सी टीम मिलती है। हो सकता है कि फाइनल में फिर से भार और पाकिस्तान के बीच मैच हो जाए।

भारत ए का पूरा स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियन, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, अरशद खान। 

पाकिस्तान ए का पूरा स्क्वाड: शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेट कीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा, शाहजैब खान, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन, दानिश अजीज। 

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV