Home LIFESTYLE NEWS HINDI बर्फीली वादियों से लेकर एडवेंचर तक, ठंड के मौसम में सफर का...

बर्फीली वादियों से लेकर एडवेंचर तक, ठंड के मौसम में सफर का मजा दोगुना कर देंगी ये 5 एक्टिविटीज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सर्दियों में बर्फ से ढकी पहाड़ियां, खूबसूरत वादियां और रोमांचक एडवेंचर ट्रैवल का मजा दोगुना कर देते हैं। यहां हम 5 एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं जिनका मजा ठंड के मौसम में ले सकते हैं। 

सर्दियों का मौसम घूमने-फिरने, खूबसूरत नजारों का मजा लेने और नए रोमांचक अनुभव हासिल करने के लिए बेहद खास होता है। इस मौसम में बर्फ से ढकी पहाड़ियां, शांत वादियां और ठंडी हवाएं किसी भी ट्रिप को यादगार बना देती हैं। अगर आप भी इस विंटर सीजन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी यात्रा को खास बनाने के लिए कुछ मजेदार एक्टिविटीज जरूर करें। सर्दियों में स्नोफॉल देखने से लेकर बर्फ में खेलने तक, ऐसे कई अनुभव हैं जो आपकी छुट्टियों का मजा दोगुना कर सकते हैं। एडवेंचर के शौकीन लोग स्कीइंग, स्नो ट्रेकिंग और आइस स्केटिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। इसके अलावा, पहाड़ों के बीच कैंपिंग करना और आंच के पास बैठकर दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताना भी शानदार एक्सपीरियंस हो सकता है। विंटर ट्रैवल सिर्फ नई जगहों को देखने का मौका नहीं देता, बल्कि रोजाना की भागदौड़ से दूर सुकून और रोमांच महसूस करने का मौका भी देता है। इस सर्दी के सीजन में अगर आप किसी ठंडी जगह पर घूमने जा रहे हैं तो यहां बताई 5 शानदार एक्टिविटीज को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

1) स्कीइंग

बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर स्कीइंग करना सर्दियों की सबसे मजेदार एक्टिविटीज में से एक है। स्कीइंग एक विंटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी है, जिसमें पैरों में खास तरह के लंबे और पतले टूल पहनकर बर्फीली ढलानों पर फिसला जाता है। इसमें संतुलन बनाए रखने और दिशा नियंत्रित करने के लिए स्की पोल्स का इस्तेमाल भी किया जाता है। गुलमर्ग, मनाली और औली जैसी जगहों पर इसका आनंद लिया जा सकता है। शुरुआती लोग ट्रेनर की मदद से स्कीइंग सीख सकते हैं।

2) स्नो ट्रेकिंग

अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो बर्फ से ढके पहाड़ों पर ट्रेकिंग जरूर करें। स्नो ट्रेकिंग एक तरह की एडवेंचर एक्टिविटी है, जिसमें बर्फ से ढके पहाड़ी रास्तों और ट्रेल्स पर पैदल यात्रा की जाती है। इस दौरान ट्रेकर्स बर्फीले रास्तों, पहाड़ी ढलानों और जंगलों से गुजरते हुए खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का मजा लेते हैं। इस दौरान खूबसूरत पहाड़ी नजारे, जमी हुई झीलें और बर्फ से ढके जंगल देखने का मौका मिलता है। इसके लिए सही जूते और गाइड साथ रखना जरूरी है।

3) आइस स्केटिंग

बर्फ की सतह पर स्केट्स पहनकर फिसलने का अनुभव काफी मजेदार होता है। यह एक्टिविटी दोस्तों और परिवार के साथ छुट्टियों को यादगार बना सकती है। शुरुआती लोगों को प्रशिक्षक की निगरानी में इसे करना चाहिए।

4) विंटर कैंपिंग और बोनफायर

सर्दियों में पहाड़ों के बीच कैंपिंग करना एक अलग ही अनुभव है। रात में टेंट के बाहर अलाव जलाकर दोस्तों के साथ गाने, बातें और गर्मागर्म चाय का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए सुरक्षित कैंपिंग साइट और ठंड से बचाव के इंतजाम जरूरी हैं।

5) स्नो ट्यूबिंग

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए बर्फ का मजा लेना चाहते हैं, तो स्नो ट्यूबिंग अच्छा ऑप्शन है। ये बर्फ पर फिसलकर नीचे आने वाला एक मजेदार विंटर एडवेंचर स्पोर्ट है। इसमें आप एक बड़ी, गोल और हवा से भरी रबर की ट्यूब (जैसे बड़ी ट्यूब वाली रिंग) में बैठकर बर्फ की ढलान पर नीचे की ओर फिसलते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN