Home rss sports hindi 720 रन बनाने के बावजूद नहीं मिली जीत, वेलिंगटन टेस्ट में टीम...

720 रन बनाने के बावजूद नहीं मिली जीत, वेलिंगटन टेस्ट में टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए कई अनचाहे रिकॉर्ड

7
0

Source :- KHABAR INDIATV

टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा रन बनाना और पहली पारी में 352 रनों की विशाल बढ़त हासिल करना किसी भी टीम को जीत का मजबूत दावेदार बना सकता है। लेकिन न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने पहली पारी में 720 रन का पहाड़ खड़ा किया, इसके बावजूद उसे जीत नसीब नहीं हुई। वेलिंगटन में खेला गया भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस नतीजे के साथ ही भारतीय टीम के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हो गए, जिन्हें वह शायद याद नहीं रखना चाहेगी।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 352 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की।

भारत के नाम दर्ज हुआ सबसे बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

इतनी बड़ी बढ़त मिलने के बाद भारतीय टीम की नजरें जीत पर थीं, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में हार नहीं मानी। भारतीय गेंदबाजों को 120 ओवर तक गेंदबाजी करने के बावजूद सिर्फ पांच विकेट ही मिल सके। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने छठे विकेट के लिए 43 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को जीत से दूर रखा। आखिरकार मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ और भारत वेलिंगटन में 1968 के बाद पहली टेस्ट जीत दर्ज करने से चूक गया।

इस मुकाबले में भारत का 720 रन का स्कोर टेस्ट क्रिकेट में किसी ऐसे मैच में उसका सबसे बड़ा स्कोर बन गया, जिसमें टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2010 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के SSC मैदान पर बना था। उस मुकाबले में भारत ने 707 रन बनाए थे, लेकिन मैच का नतीजा उसके पक्ष में नहीं आया था।

भारत का 720 रन का स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी ड्रॉ या हारे हुए टेस्ट मैच में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम था, जिसने 1999 में ऑकलैंड टेस्ट में 5 विकेट पर 621 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड की धरती पर किसी भी टीम का यह सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है। इससे पहले 2014 में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वेलिंगटन में 8 विकेट पर 680 रन बनाए थे। उस मुकाबले में ब्रेंडन मैकुलम ने तिहरा शतक जड़ा था।

352 रन की बढ़त भी नहीं दिला सकी जीत

भारतीय टीम के लिए एक और निराशाजनक रिकॉर्ड पहली पारी की बढ़त से जुड़ा रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ 352 रनों की बढ़त टेस्ट क्रिकेट में किसी ऐसे मुकाबले में भारत की सबसे बड़ी बढ़त है, जिसमें उसे जीत नहीं मिली। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन टेस्ट में बना था। उस मैच में भी भारत ने 300 से ज्यादा रनों की बढ़त लेने के बावजूद जीत हासिल नहीं की थी। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान U19 टीम का ऐलान, फरहान यूसुफ करेंगे कप्तानी

IND vs UAE एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबला, टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV