Home rss business hindi सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी ₹3,000 तक टूटी, जानें आज...

सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी ₹3,000 तक टूटी, जानें आज 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है
  • बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज मंगलवार काे एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख और अमेरिकी डॉलर की मजबूती का असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। मंगलवार, 24 नवंबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में दबाव देखने को मिला। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। MCX पर 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर ₹1,24,591 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें 1.12% यानी करीब 1000 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, MCX पर 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी का भाव ₹1,50,233 प्रति किलो दर्ज किया गया है। इसमें 2.58% यानी इसमें करीब 3,097 रुपये तक की गिरावट आई है।

सोने-चांदी की कीमतें क्यों गिर रही हैं?

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.2% गिरकर 3,624.77 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में करीब 3% की तेजी आई थी। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर भी 0.8% गिरकर 3,623.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है। बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। ब्याज दरें बढ़ने से सोने में निवेश का अट्रैक्शन कम हो जाता है, क्योंकि सोना रखने पर निवेशकों को कोई ब्याज नहीं मिलता।

इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर भी करीब दो साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दूसरी करेंसी वाले खरीदारों के लिए महंगा हो जाता है। इससे सोने की मांग पर असर पड़ता है और कीमतों में गिरावट आ सकती है। अब निवेशकों की नजर अमेरिका के PCE महंगाई आंकड़ों पर है। ये आंकड़े बताएंगे कि वहां महंगाई कितनी है और फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला ले सकता है।

अभी सोना-चांदी खरीदना सही रहेगा?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद खरीदारों के मन में सवाल है कि क्या यह खरीदारी का सही मौका है या अभी और इंतजार करना चाहिए। बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में एकमुश्त पैसा लगाने से बचना चाहिए। लंबी अवधि के निवेशक अपनी जरूरत और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से किस्तों में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। वहीं, गहने खरीदने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि MCX के भाव और ज्वेलरी दुकानों के भाव अलग-अलग हो सकते हैं। दुकानों पर GST और मेकिंग चार्ज भी जुड़ते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN