Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला ग्रीन सिग्नल, बिना किसी कट के...

‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला ग्रीन सिग्नल, बिना किसी कट के पास हुई आयुष्मान-शरवरी की फिल्म, सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर फैमिली ड्रामा ‘ये प्रेम मोल लिया’, इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो इस हफ्ते 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के साथ ही, चार साल बाद बड़जात्या निर्देशन में वापसी कर रहे हैं, जिसे लेकर उनके फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और अब फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है। बोर्ड ने फिल्म में बिना किसी कांट-छांट के इसे पास कर दिया है। फिल्म को ‘U/A 13+’ सर्टिफिकेट दिया गया है। आमतौर पर सूरज बड़जात्या की फिल्मों को U सर्टिफिकेट मिला है और ‘ये प्रेम मोल लिया’ सूरज बड़जात्या की दूसरी फिल्म है जिसे U/A सर्टिफिकेट मिला है।

‘ये प्रेम मोल लिया’ का रनटाइम

‘ये प्रेम मोल लिया’ के रनटाइम की बात करें तो ये फिल्म 173 मिनट, यानी 2 घंटे 53 मिनट लंबी है। इस रनटाइम के साथ शरवरी वाघ और अयुष्मान खुराना स्टारर ‘ये प्रेम मोल लिया’ सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित तीसरी सबसे लंबी फिल्म बन गई है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्मों की बात करें तो सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर ‘हम आपके हैं कौन’ 3 घंटे 13 मिनट के रनटाइम के साथ उनकी सबसे लंबी फिल्म है, जबकि ‘मैंने प्यार किया’ की अवधि 3 घंटे 4 मिनट लंबी है।

‘ये प्रेम मोल लिया’ की कास्ट

‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सौम्या टंडन, सीमा पाहवा, शाद रंधावा और स्वानंद किरकिरे जैसे चर्चित कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। सूरज बड़जात्या लंबे समय बाद कोई रोमांटिक फैमिली ड्रामा लेकर आ रहे हैं, ऐसे में दर्शक काफी इस फिल्म को लेकर काफी हैं। सूरज बड़जात्या की फिल्मों में ‘प्रेम’ का किरदार हमेशा खास रहा है। सलमान खान से लेकर शाहिद कपूर जैसे सितारे उनकी फिल्मों के ‘प्रेम’ बन चुके हैं और अब इस बार इस किरदार की जिम्मेदारी आयुष्मान खुराना के कंधों पर है।

क्या है कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये प्रेम मिश्रा (आयुष्मान खुराना) और पूर्वा सोलंकी (शरवरी वाघ) के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रेम अपनी पत्नी और उसके परिवार का साथ देने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ अपनी पत्नी के घर में रहने लगता है। ऐसे में, इनके सामने एक ही छत में तालमेल बैठाकर रहने की चुनौती सामने आती है। यह फिल्म आयुष्मान खुराना, शरवरी की साथ में पहली फिल्म है और सूरज बड़जात्या के साथ भी ये इन दोनों कलाकारों का पहला कोलैबोरेशन है। रिलीज से पहले फिल्म का ओटीटी ठिकाना भी तय हो चुका है। ये फिल्म सिनेमाघरों में अपना रन टाइम पूरा करने के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः ‘राम भक्त हनुमान’ रिलीज, देव दिवाली के मौके पर आया अनुपम खेर का नया गाना, भक्ति और इंसानियत का संदेश देता है सॉन्ग

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV