Source :- KHABAR INDIATV
साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग SA20 के आगामी सीजन की शुरुआत 17 जनवरी से होगी जिसको लेकर प्लेयर ऑक्शन के बाद सभी 6 टीमों का स्क्वॉड तैयार हो चुका है। अब सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने कोचिंग स्टाफ को लेकर कुछ बड़े फैसले ले रही हैं, जिसमें डरबन सुपर जाएंट्स ने अपने नए हेड कोच के रूप में न्यूजीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान केन विलियमसन के नाम तय कर लिया है, जिसमें उनकी तरफ से इसको लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। डरबन सुपर जाएंट्स के लिए इससे पहले साल 2023 के सीजन से पिछले सीजन तक साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी लांस क्लूजनर हेड कोच की पोजीशन को संभाल रहे थे।
टॉम मूडी के साथ मिलकर काम करेंगे केन विलियमसन
केन विलियमसन जिन्होंने साल 2026 के जुलाई महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था, वह साल 2025 और 2026 के SA20 सीजन में डरबन सुपर जाएंट्स की तरफ से खेले थे। केन विलियमसन को फ्रेंचाइजी अपने नए हेड कोच की जिम्मेदारी देने का ऐलान कर दिया है। केन विलियमसन ने रिटायरमेंट लेने से पहले साल 2026 के आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए स्ट्रैटेजिक एडवाइजर की जिम्मेदारी को संभाला था। वहीं विलियमसन हेड कोच की पोजीशन को संभालने के बाद क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी के साथ मिलकर काम करेंगे जबकि डरबन सुपर जाएंट्स के बाकी के कोचिंग स्टाफ पर अभी फैसला लिया जाना है।
डरबन सुपर जाएंट्स 19 जनवरी को खेलेगी अपना पहला मुकाबला
SA20 में डरबन सुपर जाएंट्स का लांस क्लूजनर के हेड कोच रहते कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, जिसमें वह चार सीजन में से तीन बार लीग स्टेज से ही बाहर हो गए थे। डरबन सुपर जाएंट्स का इस दौरान सबसे अच्छा सीजन साल 2024 का रहा, जब उन्होंने रनरअप के रूप में खत्म किया था। वहीं पिछले सीजन में डरबन सुपर जाएंट्स ने लीग स्टेज में खेले 10 मैचों में से केवल तीन में ही जीत दर्ज की थी और पांचवीं पोजीशन पर रहते हुए खत्म किया था। वहीं अब आगामी सीजन में वह अपना अभियान का आगाज 19 जनवरी को प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी।
ये भी पढ़ें
‘हम सब जानते थे कि क्या चल रहा है’, कमिंस के व्यक्तिगत हमले के बाद सामने आया उस्मान ख्वाजा का बयान
SOURCE : KHABAR INDIAN TV




