Home rss world hindi NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी अमेरिका में गरमाई सियासत, सीनेटर ने...

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी अमेरिका में गरमाई सियासत, सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

4
0

Source :- INDIATV NEWS

NVIDIA प्रमुख की वापसी पर अमेरिका में सियासत तेज हो गई है। इस बीच, अमेरिकी सीनेटर कोरी बुकर ने NVIDIA में उसके सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी से जुड़े सवालों का जवाब मांगा है। उन्होंने इस मामले में अमेरिकी सरकार के अफसरों की भूमिका का खुलासा करने को कहा है। NVIDIA से यह भी साफ करने को कहा गया है कि इस दौरान एक्सपोर्ट कंट्रोल और प्रतिस्पर्धा संबंधी कानूनों के प्रवर्तन को लेकर कोई चर्चा हुई थी या नहीं।

NVIDIA से 16 दिसंबर तक जवाब देने की मांग

बता दें कि न्यू जर्सी से डेमोक्रेटिक सीनेटर बुकर ने NVIDIA के बोर्ड अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स को लेटर लिखकर 16 दिसंबर तक जवाब देने की डिमांड की है। उन्होंने NVIDIA से 1 जनवरी 2026 से इस केस से जुड़े सभी प्रासंगिक दस्तावेज और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को भी कहा है। बुकर अमेरिकी सीनेट की Judiciary Committee की एंटीट्रस्ट सबकमेटी में टॉप डेमोक्रेटिक मेंबर हैं।

मांगी गई NVIDIA की अधिकारियों के साथ हुई बातचीत की डिटेल

कोरी बुकर ने प्रश्न उठाया है कि क्या NVIDIA की मार्केट में मजबूत स्थिति उसे उन सरकारी अधिकारियों पर अनुचित प्रभाव डालने की क्षमता देती है, जिनकी जिम्मेदारी कंपनी की निगरानी करना है। उन्होंने अपने लेटर में लिखा, ‘व्हाइट हाउस का हस्तक्षेप इस तरह की स्थिति को प्रदर्शित करता दिखाई देता है।’ सीनेटर ने NVIDIA से संघीय अधिकारियों के साथ हुई बातचीत की डिटेल मांगी है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दिए गए आश्वासनों के साथ-साथ कंपनी के CEO जेनसन हुआंग से जुड़ी संभावित आपराधिक जांच या कानूनी जवाबदेही के मुद्दे भी शामिल हैं।

जेनसन हुआंग की वापसी से क्या पड़ेगा असर?

कोरी बुकर ने यह भी जानना चाहा है कि जेनसन हुआंग के पद छोड़ने या दोबारा जिम्मेदारी संभालने से NVIDIA कंपनी की बाजार स्थिति और उसके कस्टमर्स पर क्या असर पड़ सकता है। उन्होंने इस संबंध में कंपनी के निदेशक मंडल को उपलब्ध कराए गए विश्लेषणों की डिटेल मांगी है। जान लें कि NVIDIA ने बीते सोमवार को ऐलान किया था कि निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से जेनसन हुआंग को दोबारा कंपनी का अध्यक्ष, सीईओ और निदेशक नियुक्त करने का निर्णय किया है। NVIDIA ने कहा था कि हुआंग के साथ बातचीत के बाद बोर्ड ने यह निर्णय लिया। इस मौके पर हुआंग ने एक इमोशनल पोस्ट में लिखा था कि फिर से NVIDIA का CEO बनने में खुशी होगी।

(इनपुट- IANS)

ये भी पढ़ें- ‘चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं’, NVIDIA में जेन्सेन हुआंग की वापसी पर क्या बोले ट्रंप

SOURCE : INDIATV NEWS