Home Latest news ताज़ा खबर Delimitation Bill LIVE: मोदी सरकार के साथ आए कई विपक्षी दल, कांग्रेस...

Delimitation Bill LIVE: मोदी सरकार के साथ आए कई विपक्षी दल, कांग्रेस ने सांसदों को बुलाया दिल्ली; जानें पल-पल का अपडेट

3
0

Source :- Khabar Indiatv

डिलिमिटेशन बिल के मुद्दे पर मोदी सरकार को जबरदस्त कामयाबी मिली है। कई विपक्षी दलों ने भी बिल को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। DMK, YSRCP और NCP-SP ने इस बिल पर सरकार को अपना समर्थन दिया है। शनिवार को DMK और YSRCP के नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और बिल को समर्थन देने का वादा किया। इसके साथ ही मोदी सरकार ने लोकसभा में बिल पास कराने का जरूरी आंकड़ा हासिल कर लिया है। पिछली बार सरकार को संसद में इस बिल पर हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस बार सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। एक-एक करके सांसद जुटाए जा रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि कहीं से भी नंबर गेम के मामले में सरकार पिछड़े नहीं।

राहुल गांधी ने लगाए आरोप

वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन से DMK और NCP शरद गुट के अलग होने बाद डिलिमिटेशन बिल के मुद्दे पर कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया है कि भाजपा परिसीमन के जरिए देश का इलेक्टोरल मैप दोबारा बनाकर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। राहुल ने कहा कि 850 की कोई जरूरत नहीं है, 543 सीटें पर्याप्त हैं। वे देश तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

कांग्रेस ने सांसदों को बुलाया दिल्ली

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पास बिल का विरोध करने के लिए आखिरी दांव बचा है। पार्टी ने अपने दक्षिण भारत के तीन राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और केरलम के मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस इन तीनों मुख्यमंत्रियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस करा कर मोदी सरकार घेरने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को भी आज दिल्ली बुलाया है। पार्टी विशेष सत्र से पहले डिलिमिटेशन बिल के विरोध में अपनी रणनीति तैयार करेगी।

SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS