Source :- INDIATV NEWS

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस पक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने आज नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए डीलिमिटेशन एवं एनसीपी नेता शरद पवार के संबंध में बोलते हुए कहा कि पवार साहब से हमारी रिक्वेस्ट रहेगी कि डिलिमिटेशन बिल को अब सपोर्ट न करें। देश को बचाएं, देश की डेमोक्रेसी को बचाएं। यही कहने के लिए विनती करने के लिए हमारे नेता लोग जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “अगर पवार साहब डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट नहीं करते तो मैं उनके पैर पर सिर रखकर माफी मांगूंगा। जाहिर जगह में माफी मांगूंगा। उनके स्टेटमेंट करने के पहले अठारह घंटा पहले उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ये आया था। और इसके बारे में हमको बिल को सपोर्ट करने का निर्णय हुआ करके जीतेंद्र आव्हाड ने भी बोला था। तो उसके वजह से मैंने जनता के भावनाओं को विचार करते हुए ये स्टेटमेंट किया था।”
किसी का दिल दुखाने का मेरा स्टेटमेंट नहीं था: विजय वडेट्टीवार
उन्होंने कहा, “किसी का दिल दुखाने का मेरा स्टेटमेंट नहीं था। वो बोलेंगे वहां मैं माफी मांगूंगा और पवार साहब की प्रतिमा को, पवार साहब के प्रतिमा हमारे जो दिल में है, वो कायम रहेगी। जो कि सेक्युलर विचारधारा की प्रतिमा है। हम लोग वो चाहते हैं। इसलिए बिल्कुल उसमें कोई दोराय नहीं। अगर पवार साहब पीछे इस बिल को सपोर्ट नहीं करते तो जो बोलेंगे वो हम करने को तैयार हैं। चाहे तो वो बोलें कि पवार इस बिल को सपोर्ट अगर नहीं करेंगे तो वडेट्टीवार ने राजनीति छोड़ देना चाहिए। ये भी निर्णय लूंगा क्योंकि देश की डेमोक्रेसी, ये मेरे जिंदगी का ख्वाब है। हमारे नेताओं का ख्वाब है, हमारे कांग्रेस का विचारधारा का ख्वाब है। उसको लेकर हम लोग आगे बढ़ेंगे।”
महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस पक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, “शरद पवार साहब चार दशक से हमारे साथ में हैं? और विषय रखकर सर्कुलर विचारधारा को लेकर शिव फुले शाहू आंबेडकर के विचारधारा पर उन्होंने जिंदगी बिताई है। जब स्प्लिट हुआ था दोनों पार्टी का तब भी उन्होंने अपना स्टैंड सीधा रखा। आज वो कायम रहे, वो कभी भाजपा के साथ में नहीं गए। अब यह डिलिमिटेशन के बारे में जो बातें चल रही थीं, जो आया था, उसको लेकर जो उसके जो परिणाम होने वाले, उसकी जो 850 जगह अगर होती है पार्लियामेंट में, तो इसके परिणाम क्या होंगे? इसके बारे में हमारे नेता राहुल जी ने पूरा मिशन किया। और उन्होंने ये भी बताया है कि इसके बाद में अगर ये होता है तो आगे का चुनाव भूल जाइए। यहां की डेमोक्रेसी खत्म हो जाएगी। और उन्होंने डिलिमिटेशन के बाद में जो मद्दार संघ का रचना होगी, उसमें ही जो सीमांकन होगा, उसमें भी बड़ी गड़बड़ी ये लोग करने वाले हैं। क्योंकि ज्ञानेश कुमार इसका प्रमुख है, सुप्रीम कोर्ट के जज, वो ही करेंगे। तो मोदी शाह जी करेंगे। और जो एक थर्ड आदमी है, वो भी ज्ञानेश कुमार ही उनके, वो बोलेंगे वो आदमी नियुक्त होगा चीफ इलेक्शन ऑफिसर, कमीशनर। तो इसका मतलब यही होता है कि आज ये तीनों भी लोग सरकार के मरजी के होंगे। इन्होंने जैसे आसाम, बिहार में नया रचना की थी, वो उसको लेकर सबके सामने चित्र पूरी बेईमानी करके किया था। अब ये जो हो रहा है वो 2011 के सेंसस से हो रहा है।”
भाजपा के मुंह से कभी सच्चाई सामने नहीं आती: विजय
विजय वडेट्टीवार ने कहा, “2011 का सेंसस क्यों भाई? 2027 का सेंसस चल रहा है, सेंसस होने दो। और बाद में आप लोग इसमें ये डिलिमिटेशन को सामने जाओ। और वो जगह जितनी है उसमें ये करो। यह हमारी मांग थी। अब रहा सवाल कि इसमें 2011 का अगर हम लोग, आप लोग 2011 का सेंसस पकड़ते हो तो शेड्यूल कास्ट की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जमाति, शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब की जगह बढ़ेगी नहीं। वो जितनी है उतनी ही रहेगी। फिर जनरल जगह बढ़ाएंगे वो। जनरल जगह बढ़ाने के बाद में इस घटक के साथ में एससी, एसटी के साथ में अन्याय होगा। आप अगर 28 का सेंसस पकड़ते हो तो उसके प्रमाण में ये भी जगह बढ़ती थी। ये सच्चाई और रहा महिला बिल का। महिला बिल तो मंजूर हो चुका है। कल भी लागू कर सकते। ये महिलाओं के पल्लू के पीछे छुपकर ये लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये सच्चाई है। ये झूठ बोल रहे हैं। एक भाजपा के मुंह से कभी सच्चाई सामने नहीं आती। आती है तो गंदगी जो आती है, वो झूठ की गंदगी आती है। कभी सच्चाई की ये नहीं आती। जब जुबान नहीं खुलती इनकी। तो ये महिलाओं का पल्लू ओढ़े के राहुल गांधी महिलाओं का दुश्मन है। अरे मूर्खों, राहुल गांधी कैसे दुश्मन है? तुमने जब बिल लाया था, बिल को मंजूरी सबने मिलकर दिया था। एक मत से मंजूर हुआ था। जो कि अभी 543 जगह है। उसको लेकर ही आगे ये रिजर्वेशन लागू हो। तीन साल में तुमने चालू नहीं की, रिजर्वेशन लागू नहीं किया, इम्प्लीमेंट नहीं किया। अब बोलते हैं कि महिलाओं के लिए हम कर रहे हैं। मोदी जी कहते हैं महिलाओं के लिए कर रहे हैं। कहां का महिलाओं के लिए कर रहे हैं? जब बिल मंजूर है, तीन साल से आप लोग वेट कर रहे हो, दो साल से। ये सब लोग भाजपा के झूठ बोल रहे हैं।”
विजय वडेट्टीवार ने कहा, “सवाल राहुल जी ने जो सच्चाई रखी थी, उसको लेकर ये देश में आने वाले दिनों में चुनाव केवल एक प्रक्रिया रहेगी। चुनाव प्रक्रिया रहेगी। और मैं बोल रहा हूँ कि अगर ऐसा होता है तो बीजेपी आधी जगह निर्विरोध चुन के आएगी। बस, साढ़े आठ सौ में से तीन सौ जगह तो वैसे ही चुन के आ जाएंगे वो। उसको कंपिटिशन ही नहीं रहेगा इस तरह का मतदार संघ का रचना वो बना लेंगे, सीमांकन करेंगे। ये पूरा प्लानिंग इनका हो चुका है। और इसलिए ये बिल का परिणाम डेमोक्रेसी में होने वाला उसका दुष्परिणाम, इसको लेकर राहुल जी ने अब अपनी भूमिका रखी थी। इसलिए पवार साहब से मिलने के लिए अगर ये हमारे नेता लोग आ रहे हैं, मैंने जो सुना हूं, मुझे तो अभी तो पता नहीं है। पर आ रहे हैं तो शायद पवार साहब से हमारी रिक्वेस्ट रहेगी कि डिलिमिटेशन बिल को अब सपोर्ट न करें। देश को बचाए, देश की डेमोक्रेसी को बचाए। यही कहने के लिए विनती करने के लिए हमारे नेता लोग आ रहे हैं।”
इससे पहले खबर सामने आई थी कि कांग्रेस सांसद की दुबई में तबीयत बिगड़ी,उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, परिसीमन बिल को लेकर डिस्चार्ज कर दिल्ली लाने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें-
SOURCE : INDIATV NEWS




