Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/04/1200x900/alpha_box_office_day__1783185821619_1783185837218_b1110fc6-ec26-49b4-bec1-fde40bfcb798.pngAlpha Day 2: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को आज रिलीज हुए दूसरा दिन हो गया है। फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले आज शनिवार को ज्यादा कमाई की है। अल्फा की कमाई में उछाल आया है।
आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा को रिलीज हुए आज दूसरा दिन हो गया है। शुक्रवार के मुकाबले फिल्म ने शनिवार को ज्यादा कमाई की है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ने दो दिन में 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज नहीं मिले थे, इसके बावजूद भी आज फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है।
अल्फा डे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को रात 10 बजे तक 11.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 9.25 पर्सेंट की कमाई की थी। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई में 21.6 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है।
आलिया भट्ट की फिल्म का टोटल कलेक्शन
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.50 करोड़ (नेट कलेक्शन) हुआ है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 24.60 करोड़ की कमाई की है।
अल्फा के शोज की आज की ऑक्यूपेंसी
अगर शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 9.69 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 22.31 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 29.46 पर्सेंट रही। इस तरह आज के शोज की टोटल एवरेज ऑक्यूपेंसी 20.49 पर्सेंट रही।
अल्फा के फ्लॉप होने की सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
बता दें, आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि आलिया भट्ट की ये फिल्म फ्लॉप होने वाली है। रेडिट पर फिल्म की पहले दिन की कमाई का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है और इसके साथ चर्चा हो रही है कि ये फिल्म फ्लॉप होने वाली है।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?
रेडिट पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसके साथ कैप्शन लिखा- कथिततौर पर 130-150 करोड़ के बजट में बनी अल्फा डिजास्टर की तरफ बढ़ रही है, अल्फा YRF की स्पाई यूनिवर्स के लिए झटका साबित होगी। इस स्क्रीनशॉट के साथ लोग कमेंट्स में फिल्म के फ्लॉप होने की चर्चा चल रही है। एक यूजर ने लिखा- आलिया की दूसरी बड़े बजट की फ्लॉप होगी। एक ने लिखा- पठान 2 में जितना पैसा कमाया था वो वॉर 2 और अल्फा की वजह से चला जाएगा।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



