Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Anupamaa: अनुपमा की लव स्टोरी का फ्लैशबैक, शो में खुलने वाला है...

Anupamaa: अनुपमा की लव स्टोरी का फ्लैशबैक, शो में खुलने वाला है अनुज से जुड़ा यह बड़ा राज

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/Anupama_Ts_1791200525564_Suxa_1791200529292_w5It_94cb9fb4-9488-4fab-a072-588002702501_vFYC.jpg

रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, जानिए सोमवार के एपिसोड का अपडेट और अपकमिंग एपिसोड के ट्विस्ट।

Anupamaa 5 October 2026 Written Update: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का सोमवार का एपिसोड कई नए उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। एपिसोड की शुरुआत अनुपमा के आगे की बात बताने से होगी। साथ ही नए प्रोमो वीडियो में एक नए राज से पर्दा उठते भी दिखाया गया है। लीला उस दौरान होने वाली चहल-पहल को याद करेगी जबकि अनुपमा बताएगी कि कैसे गणपति के बाद जन्माष्टमी मनाई जाती थी। अनुपमा अतीत में खो जाएगी और याद करेगी कि कैसे अनुज ने उसे लहंगा लाकर दिया था और दोनों ने मिलकर गरबा कॉम्पटिशन जीता था। वह बताएगी कि कैसे उस वक्त लीला उससे नाराज भी हो गई थी। किंजल याद दिलाएगी कि कैसे यह पहला मौका था जब अनुपमा पीछे नहीं हटी और अनुज का खुलकर साथ दिया।

बच्चे पूछेंगे अनुपमा से उसकी प्रेम कहानी

अनुपमा अपनी और अनुज की कहानी के दौरान आए मुश्किल पलों को याद करेगी। वह याद करेगी कि कैसे वनराज शाह ने उसके चरित्र पर सवाल उठाया और अनुज पूरे वक्त उसके साथ खड़ा रहा था। इसके बार प्रेरणा पूछेगी कि अनुपमा को कब लगा कि उसके दिल में अनुज के लिए फीलिंग्स हैं? तब अनुपमा जवाब देगी कि दिवाली तक वह श्योर नहीं थी कि वह अनुज के लिए कुछ फील करती है, लेकिन फिर अनुज ने उसका हमेशा कॉन्फिडेंस बढ़ाया, तब भी उसके साथ रहा जब शाह परिवार ने उसका हाथ छोड़ दिया था। अनुपमा यह बताते हुए भावुक हो जाएगी कि कैसे अनुज ने पहली बार अपने प्यार का इजहार किया था।

मन ही मन खिसियाती रहर जाएगी पाखी

हंसमुख शाह बताएगा कि कैसे उसने ही अनुपमा को अनुज से मिलने के लिए प्रेरित किया था। राही जहां अपनी मां को सुपर कूल बताती है, वहीं पाखी मन ही मन सोच रही होगी कि जाने तोषू कहां मर गया। क्योंकि उसे अकेले ही अपनी मां की बोरिंग कहानी सुननी पड़ रही होती है। अनुपमा को छेड़ते हुए और उसकी लव स्टोरी के बारे में और जानने की इच्छा जताते हुए बंकू, ईशानी और परी पूछेंगे कि आखिर वह वक्त कब आया जब अनुपमा ने पहली बार अनुज से अपने प्यार का इजहार किया? अंश भी पूछेगा कि क्या अनुपमा ने कभी सीधे तौर पर अनुज से कहा था कि वह उनसे प्यार करती है? अनुपमा बताएगी कि कैसे प्यार का इजहार करने के लिए कई बार दूसरे शब्दों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

अनुपमा के सामने खुलेगा यह शॉकिंग राज

वह बताएगी कि कैसे उसने अनुज से कहा था कि वह उसके साथ अपना बुढ़ापा बिताना चाहती है। अनुपमा को अनुज की कमी बहुत खल रही होगी है, शाह परिवार के लोग उसे हिम्मत देते हैं। सीरियल का नया प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आने वाले ट्विस्ट्स के बारे में बताया गया है। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सावी के बर्थडे पर अनुपमा दिग्विज का परिचय पंडित जी से करवाती है। पंडित जी थोड़ा इंतजार करने को कहते हैं क्योंकि अंदर एक और पूजा चल रही है। अनुपमा सावी की तस्वीर देखकर दंग रह जाती है, क्योंकि उसे पता चलता है कि आरवी दिग्विजय का ही बेटा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN