Home - Apple ने भारत में लॉन्च किया आपना पहला टचस्क्रीन Laptop, 24 घंटे...

Apple ने भारत में लॉन्च किया आपना पहला टचस्क्रीन Laptop, 24 घंटे तक चलेगी बैटरी, मिलेगी OLED डिस्प्ले और Dynamic Island

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple के लैपटॉप इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने आखिरकार MacBook Pro में टचस्क्रीन का फीचर पेश कर दिया है। अब तक MacBook में काम करने के लिए कीबोर्ड और ट्रैकपैड का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन नए मॉडल में यूजर्स स्क्रीन पर सीधे टैप, स्वाइप और जूम भी कर सकेंगे। कंपनी ने नए MacBook Pro को अपने ‘Pro and Tell’ इवेंट में पेश किया है। इसमें टचस्क्रीन के साथ OLED डिस्प्ले, Dynamic Island और Apple के M5 Pro व M5 Max प्रोसेसर दिए गए हैं। कंपनी ने लैपटॉप के इंटरफेस में भी बदलाव किए हैं, ताकि स्क्रीन को छूकर काम करना आसान रहे।

भारत में इतनी है नए MacBook Pro की कीमत

Apple के नए MacBook Pro के 14-इंच मॉडल की शुरुआती कीमत भारत में 3,49,900 रुपए है। वहीं, 16-इंच मॉडल की 4,09,900 रुपए है। कंपनी ने इन लैपटॉप को प्रीमियम सेगमेंट में रखा है। इनकी कीमत आम लैपटॉप के मुकाबले काफी ज्यादा है। नए MacBook Pro की सेल 6 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है।

MacBook Pro में मिलेंगे ये खास फीचर्स

OLED डिस्प्ले से मिलेगा बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस

नए MacBook Pro में OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Apple ने ProLED XDR नाम दिया है। OLED टेक्नोलॉजी में स्क्रीन के पिक्सल खुद रोशनी पैदा करते हैं।यह डिस्प्ले खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइन या दूसरे विजुअल काम करते हैं। इसमें ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है।

iPhone वाला Dynamic Island अब MacBook में

नए MacBook Pro में Dynamic Island भी दिया गया है। यह फीचर अब तक iPhone के साथ जुड़ा रहा है, लेकिन कंपनी ने इसे MacBook Pro के इंटरफेस में भी शामिल किया है। Dynamic Island के जरिए यूजर्स स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में कुछ जरूरी जानकारी और चल रही एक्टिविटी को देख सकेंगे। इसमें Spotlight सर्च, म्यूजिक कंट्रोल और Live Activities जैसी जानकारी दिखाई जा सकती है। Apple ने नए MacBook Pro में M5 Pro और M5 Max चिप्स दी हैं। ये प्रोसेसर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जिन्हें लैपटॉप पर भारी काम करने होते हैं।

टच के हिसाब से बदला गया सॉफ्टवेयर इंटरफेस

टचस्क्रीन को इस्तेमाल करना आसान बनाने के लिए Apple ने macOS के इंटरफेस में भी बदलाव किए हैं। अब स्क्रीन को छूने पर कुछ कंट्रोल उंगली के पास दिखाई दे सकते हैं। मेन्यू और दूसरे इंटरफेस एलिमेंट को भी टच के हिसाब से बेहतर बनाया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलता है। वहीं, HDMI, SDXC कार्ड स्लॉट, MagSafe 3, हेडफोन जैक और तीन Thunderbolt 5 पोर्ट भी दिए गए हैं।

24 घंटे तक की बैटरी का दावा

Apple ने नए MacBook Pro में 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया है। इसका फायदा उन लोगों को मिल सकता है, जो ऑफिस, कॉलेज या यात्रा के दौरान लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। वीडियो एडिटिंग, भारी सॉफ्टवेयर चलाने, ज्यादा ब्राइटनेस रखने और लगातार इंटरनेट इस्तेमाल करने से बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। कंपनी के अनुसार, लैपटॉप को 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, नए मॉडल में बेहतर थर्मल सिस्टम, छह स्पीकर वाला ऑडियो सेटअप और स्टूडियो-क्वालिटी माइक्रोफोन भी दिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN