Home rss business hindi Stock Market Today: सेंसेक्स हरा तो लाल निशान पर खुला निफ्टी, जियो...

Stock Market Today: सेंसेक्स हरा तो लाल निशान पर खुला निफ्टी, जियो के शेयर उछले

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today 29 Oct: बीएसई सेंसेक्स 22 अंकों की बढ़त के साथ 72268 पर खुला
  • वहीं, एनएसई का निफ्टी 8 अंक नीचे 22691 के लेवल से आज के कारोबार की शुरुआत की

Stock Market Today Live 9:15 AM: घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज मिलीजुली रही। सेंसेक्स जहां हरे निशान पर खुला तो वहीं, निफ्टी लाल निशान पर। बीएसई सेंसेक्स 22 अंकों की बढ़त के साथ 72268 पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 8 अंक नीचे 22691 के लेवल से गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआत कारोबार में जियो के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 1478 रुपये पर पहुंच गए।

Stock Market Today 29 Oct: अमेरिकी फेड के ब्याज दरों पर फैसले के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार शुरू होने की उम्मीद है। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी हरे निशान में कारोबार कर रहा था, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी के बढ़त के साथ खुलने के संकेत मिले। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले के बाद निवेशकों की सतर्कता बाजार की बढ़त को सीमित कर सकती है।

आज इन फैक्टर्स से चलेगा मार्केट का मीटर

गिफ्ट निफ्टी : आज सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 22,766 के स्तर पर था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 33 अंक या 0.15 प्रतिशत ऊपर था। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 22,800 का स्तर बेहद अहम रहने वाला है। इस स्तर के ऊपर टिकाऊ बढ़त मिलने पर बाजार में तेजी को और समर्थन मिल सकता है।

अमेरिकी फेड के फैसले: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.75 प्रतिशत से 4.00 प्रतिशत के दायरे में बरकरार रखा। इस फैसले के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को सीमित दायरे में कारोबार हुआ और तीनों प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजारों में तेजी: गुरुवार को ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में तेजी रही। हालांकि, अलग-अलग बाजारों में कारोबार का रुख मिला-जुला रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.03 प्रतिशत बढ़कर 6,074 पर पहुंच गया। एसके हाइनिक्स के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.79 प्रतिशत बढ़कर 64,460 पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी शेयर बाजार: अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों के नतीजों के बाद गुरुवार को नैस्डैक फ्यूचर्स में शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 350 अंकों की गिरावट आई। इससे टेक शेयरों को लेकर निवेशकों की सतर्कता का संकेत मिला।

क्या कह रहे एक्सपर्ट

HST वेल्थ के संस्थापक और सीईओ हरिसेल्वन राधाकृष्णन के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हो सकती है। हालांकि, जब तक निफ्टी 22,800 के ऊपर मजबूती से नहीं निकलता, तब तक तेजी चुनिंदा शेयरों तक सीमित रह सकती है।

बुधवार को सेंसेक्स 352 अंक गिरा, निफ्टी 22,700 के नीचे बंद

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट दर्ज की गई। आईटी शेयरों और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली के साथ कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले निवेशकों की सतर्कता ने बाजार पर दबाव बनाया। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 352 अंक गिरकर 73,246 पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी 50 में 50 अंक टूटकर 22,698 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के लिए 72,600 का स्तर अहम सपोर्ट

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट और टेक्निकल रिसर्च विशेषज्ञ सचिन गुप्ता के मुताबिक, सेंसेक्स के लिए 72,600 से 73,000 का स्तर तत्काल सपोर्ट जोन है। वहीं, 73,500 से 73,800 के बीच रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

निफ्टी के लिए 22,500 का स्तर महत्वपूर्ण

एलकेपी सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा के मुताबिक, निफ्टी डेली चार्ट पर फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। इंडेक्स के लिए 22,400 से 22,800 का दायरा महत्वपूर्ण बना हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN